HDFC Bank शेयर के लिए CLSA ने घटाई रेटिंग और टारगेट प्राइस, कीमत 1% टूटी

HDFC Bank Share Price: शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड BSE Sensex पर 1,590.95 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 1,301.75 रुपये है। सर्किट लिमिट 10 प्रतिशत है। बैंक का मार्केट कैप BSE पर 10.9 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। HDFC Bank में पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक के पास है। शेयर पिछले 6 महीने में 10 प्रतिशत नीचे आया है

अपडेटेड Mar 11, 2024 पर 4:22 PM
Story continues below Advertisement
इस साल अब तक HDFC Bank स्टॉक में 15 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है।

HDFC Bank Share Price: वैश्विक ब्रोकरेज फर्म CLSA ने HDFC Bank के स्टॉक के लिए रेटिंग को 'बाय' से घटाकर 'आउटपरफॉर्म' कर दिया है। साथ ही टारगेट प्राइस भी 2,050 रुपये से घटाकर 1,650 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। विश्लेषकों की ओर से HDFC Bank के मामले में डिपॉजिट जुटाने की रफ्तार के धीमा रहने और मार्जिन रिकवरी पर चिंता जताए जाने के बाद यह डाउनग्रेड सामने आया है। CLSA के विश्लेषकों ने चेतावनी दी कि HDFC Bank को डिपॉजिट पर दोहरी चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है, जो कि हाई आस्क रेट और कठिन माहौल हैं। इसके अलावा उनका अनुमान है कि शुद्ध ब्याज मार्जिन (NIM) की रिकवरी 'वी-शेप' के बजाय 'यू-शेप' ज्यादा होगी।

इस साल अब तक HDFC Bank स्टॉक में 15 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखी गई है। HDFC Bank के शेयर 14 फरवरी, 2024 को 52-सप्ताह के निचले स्तर 1,363 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए थे। ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "हमें उम्मीद है कि यील्ड में सुधार से CASA वृद्धि में कमी आएगी, जिससे NIM रिकवरी धीमी रहेगी। हम FY25/26 प्रति शेयर आय (EPS) अनुमान को 5 प्रतिशत कम करते हैं।"

HDFC Bank शेयर पर कितना असर


11 मार्च को HDFC Bank का शेयर लाल निशान में रहा। शेयर बीएसई पर पिछले बंद भाव से 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1429.50 रुपये पर खुला। बाद में यह गिरावट और बढ़ गई और कारोबार बंद होने पर शेयर 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 1427.05 रुपये पर सेटल हुआ। HDFC Bank शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1,757.80 रुपये और निचला स्तर 1,363.45 रुपये है।

HSBC और Citi हैं बुलिश

इससे पहले HSBC के विश्लेषकों ने 1,750 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ HDFC Bank स्टॉक के लिए 'बाय' कॉल दी थी। HSBC एनालिस्ट्स ने FY24-27 में 15-29 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर (CAGR) के बीच रिटर्न की पेशकश की स्टॉक की संभावनाओं पर दांव लगाया है। HSBC ने कहा था, 'HDFC Bank की उच्च ऋण वृद्धि की उम्मीदें होना और जमा के मामले में हाई ग्रोथ न होना, शेयर में गिरावट का अहम कारण है। ऋण वृद्धि को कम करना स्टॉक के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह इसके शुद्ध ब्याज मार्जिन या एसेट पर रिटर्न (RoA) आउटलुक के लिए सकारात्मक होगा।' इसके अलावा, Citi के एनालिस्ट भी HDFC Bank स्टॉक को लेकर बुलिश थे और उन्होंने 2,050 रुपये का टारगेट प्राइस दिया।

अगले 2-3 सप्ताह में कमाना है अच्छा मुनाफा, ये 3 स्टॉक्स रहेंगे बेस्ट; 10% तक मिल सकता है रिटर्न

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।