Stock Tips: अगले 2-3 सप्ताह में कमाना है अच्छा मुनाफा, ये 3 स्टॉक्स रहेंगे बेस्ट; 10% तक मिल सकता है रिटर्न

Stock Tips: तकनीकी दृष्टिकोण से निफ्टी सूचकांक के दैनिक पैमाने पर एक बुलिश फ्लैग ब्रेकआउट देखा गया है, जो लगभग 22,800 के संभावित टारगेट प्राइस का संकेत देता है। हालांकि, 22,500 के स्तर तक पहुंचने से बाजार की गतिशीलता में कुछ नरमी आ सकती है। लीप ईयर से जुड़ी संभावित अस्थिरता के कारण ट्रेडर्स को बाजार में आक्रामक दांव से बचना चाहिए

अपडेटेड Mar 11, 2024 पर 8:20 AM
Story continues below Advertisement
पिछले सप्ताह निफ्टी इंडेक्स 22,500 तक पहुंचकर एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन हासिल करने में कामयाब रहा।

Stock Tips: 7 मार्च को समाप्त सप्ताह में शेयर बाजार में आशावादी भावना और बेंचमार्क सूचकांकों में नई ऊंचाई देखी गई। निफ्टी इंडेक्स 22,500 तक पहुंचकर एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन हासिल करने में कामयाब रहा। हालांकि, पूरे सप्ताह गिरावट 22,200 पर सीमित रही। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स में सीनियर मैनेजर-इक्विटी रिसर्च जिगर एस पटेल के मुताबिक, निफ्टी के लिए 22,500 एक इमीडिएट रेजिस्टेंस के रूप में कार्य कर सकता है और इंडेक्स इस स्तर से ऊपर बंद होने से संभवतः 22,800 की ओर बढ़ सकता है। डाउनसाइड पर 22,200 से 22,000 रेंज के आसपास सपोर्ट की उम्मीद है, जिसमें 21,500 पर प्रमुख ट्रेंड चेंजिंग सपोर्ट लेवल की पहचान की गई है।

पटेल का कहना है कि मौजूदा तेजी के बावजूद, लीप ईयर से जुड़ी संभावित अस्थिरता के कारण सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ट्रेडर्स को बाजार में आक्रामक दांव से बचना चाहिए। बाजार की मौजूदा स्थिति के बीच पटेल ने ऐसे 3 शेयर सुझाए हैं, जो अगले 2-3 सप्ताह में 10 प्रतिशत तक रिटर्न दे सकते हैं...

ITC: Buy | LTP: Rs 413.55 | Stop-Loss: Rs 389 | Target: Rs 451 | Return: 9 percent


4 जनवरी, 2024 को यह शेयर 475 रुपये के पीक पर पहुंचा था। लेकिन उसके बाद, आईटीसी ने लगभग 75 रुपये या 16 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी है। हालांकि, बाद के 18 कारोबारी सत्रों में आईटीसी ने और गिरावट से बचकर स्थिरता दिखाई है और 400-416 रुपये के दायरे में खुद को कंसोलि​डेट किया है। विशेष रूप से पिछले कारोबारी सत्र में निचले स्तरों पर अच्छा बाइंग इंट्रेस्ट देखा गया, साथ ही पर्याप्त ट्रेडिंग वॉल्यूम भी था।

तकनीकी दृष्टिकोण से, 400-416 रुपये के प्राइस जोन के अंदर ITC के दैनिक चार्ट पर एक बुलिश AB=CD पैटर्न का गठन देखा गया। इसके अलावा इसने डेली रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) इंडीकेटर पर जटिल संरचना बनाई है, जो 30 के स्तर से नीचे 'W शेप' जैसा दिखता है, जो संभावित रूप से आकर्षक खरीदारी अवसर का सुझाव देता है। इन फैक्टर्स के बेसिस पर शेयर को 451 रुपये के अपसाइड टारगेट के साथ 405-415 रुपये के प्राइस जोन में खरीदा जा सकता है। डेली क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप-लॉस 389 रुपये के करीब रखें।

PVRINOX: Buy | LTP: Rs 1,415.5 | Stop-Loss: Rs 1,345 | Target: Rs 1,560 | Return: 10 percent

18 दिसंबर, 2023 को 1,830 रुपये के स्तर के करीब अपने पीक पर पहुंचने के बाद से, PVRINOX में लगभग 483 रुपये की भारी गिरावट आई है। यह लगभग 26 प्रतिशत की कमी दर्शाती है। पिछले 18 कारोबारी सत्रों में, PVRINOX शेयर और गिरावट से बच गया है और 1,350-1,415 रुपये के दायरे में कंसोलिडेट हुआ है। विशेष रूप से, पिछले कारोबारी सत्र में निचले स्तरों पर महत्वपूर्ण खरीदारी रुचि देखी गई थी, साथ ही पर्याप्त ट्रेडिंग वॉल्यूम भी था।

तकनीकी दृष्टिकोण से, PVRINOX ने 1,350-1,415 रुपये की प्राइस रेंज के अंदर दैनिक चार्ट पर एक बुलिश बैट पैटर्न बनाया है। इसके अलावा, इंडीकेटर के मोर्चे पर डेली आरएसआई ने 30 के स्तर से नीचे 'W शेप' जैसी एक जटिल संरचना बनाई है, जो एक आशाजनक खरीद अवसर का संकेत देती है। इसलिए 1,560 रुपये के अपसाइड टारगेट के साथ शेयर को 1,400-1,425 रुपये के दायरे में खरीदा जा सकता है। डेली क्लोजिंग बेसिस पर स्टॉप-लॉस ऑर्डर 1345 रुपये के करीब रखा जाना चाहिए।

Kotak Mahindra Bank: Buy | LTP: Rs 1,748 | Stop-Loss: Rs 1,650 | Target: Rs 1,910 | Return: 9 percent

1,850 रुपये के उच्चतम स्तर के बाद, Kotak Mahindra Bank में लगभग 187 रुपये की भारी गिरावट आई, जो इसकी कीमत में लगभग 10 प्रतिशत की महत्वपूर्ण कमी दर्शाती है। हालांकि, पिछले महीने में कोटक महिंद्रा बैंक ने 1.13 हार्मोनिक रेशियो के आसपास एक प्रोलॉन्ग्ड बॉटम स्थापित किया है। इस रेशियो के करीब एक बुलिश AB=CD पैटर्न भी उभरा है, जो आगे तेजी को कनफर्म करता है। इंडीकेटर फ्रंट पर, डेली स्टोकेस्टिक पर एक बुलिश डायवर्जेंस देखा गया है, जो स्टॉक के लिए पॉजिटिव आउटलुक का संकेत देता है। इन फैक्टर्स के बेसिस पर शेयर को 1,910 रुपये के अपसाइड टारगेट और 1,650 रुपये पर स्टॉप-लॉस के साथ 1,725-1,750 रुपये की रेंज में खरीदने पर विचार कर सकता है।

Bonus Share: होटल स्टॉक ने 1 साल में दिया 111% का रिटर्न, अब बोनस शेयर का ऐलान

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।