Get App

Mahindra Logistics का स्टॉक LOGOS के साथ वेयरहाउस डील के बाद 9% चढ़ा

महिंद्रा लॉजिस्टक्स का स्टॉक आज सुबह के दौरान बीएसई पर 8.49 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 723.15 रुपये पर पहुंच गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 02, 2021 पर 11:13 AM
Mahindra Logistics का स्टॉक LOGOS के साथ वेयरहाउस डील के बाद 9% चढ़ा
महिंद्रा लॉजिस्टिक ने LOGOS के साथ किया करार

महिंद्रा लॉजिस्टिक्स (Mahindra Logistics) द्वारा LOGOS के साथ लॉन्गटर्म लीज एग्रीमेंट करने के बाद आज यानी 2 दिसंबर को कारोबार के शुरुआती घंटों में महिंद्रा लॉजिस्टिक्स के शेयर का भाव 9 प्रतिशत बढ़कर 728.85 रुपये हो गया।

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा “महिंद्रा लॉजिस्टिक्स ने दिल्ली एनसीआर में LOGOS लुहारी लॉजिस्टिक्स एस्टेट में 14 लाख वर्ग फुट (mmsf) लॉजिस्टिक फैसिलिटी के लिए लॉन्गटर्म लीज एग्रीमेंट करने का ऐलान किया। ये सिंगल पार्क में भारत की सबसे बड़ी वेयरहाउसिंग फैसिलिटी का ट्रांजेक्शन है। ”

कंपनी ने कहा कि एग्रीमेंट के अनुसार LOGOS एमएलएल के लिए 1.4 एमएमएसएफ में फैले तीन ग्रेड-ए वेयरहाउस को डेवलप करेगा। पहला 0.5mmsf वेयरहाउस जो 2021 के मध्य में पूरा हुआ था उसमें पूरी तरह से कामकाज चालू हो गया है और अन्य दो पर काम चल रहा है जिसमें एक की डिलीवरी 2021 के अंत और दूसरे की 2022 की शुरुआत में डिलीवरी की जानी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें