Honasa Consumer Share Price: मुनाफा 177% बढ़ने से जबरदस्त खरीद, शेयर इंट्राडे में 12% तक उछला

Honasa Consumer Share Price: मार्च 2026 तिमाही के दौरान EBITDA रिकॉर्ड हाई 77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए होनासा कंज्यूमर का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 199.94 करोड़ रुपये रहा। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है

अपडेटेड May 22, 2026 पर 3:41 PM
Story continues below Advertisement
Honasa Consumer के शेयर ने दिन में BSE पर 52 सप्ताह का नया हाई क्रिएट किया।

मामाअर्थ और डर्मा कंपनी ब्रांड की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयरों में 22 मई को दिन में 12.6 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 405.40 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही नतीजे जारी किए थे। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 177 प्रतिशत बढ़कर 69 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 25 करोड़ रुपये था।

EBITDA रिकॉर्ड हाई 77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह एक साल पहले के आंकड़े 27 करोड़ रुपये से 186 प्रतिशत ज्यादा है। EBITDA मार्जिन दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर 11.7 प्रतिशत रहा। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 23 प्रतिशत बढ़कर 657 करोड़ रुपये हो गया। ​मार्च 2025 तिमाही में यह 533 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए होनासा कंज्यूमर का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 199.94 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 72.7 करोड़ रुपये से 176 प्रतिशत ज्यादा है। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,391.9 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025 में यह 2,066.9 करोड़ रुपये रहा था।


Honasa Consumer देगी 3 रुपये का डिविडेंड

होनासा कंज्यूमर के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस पर कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। मंजूरी मिलने पर डिविडेंड का पेमेंट 30 दिनों के अंदर कर दिया जाएगा।

कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 12400 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। 6 महीनों में शेयर 33 प्रतिशत उछला है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 35.54 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। होनासा कंज्यूमर नवंबर 2023 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 1701.44 करोड़ रुपये का था।

ब्रोकरेज से क्या मिली रेटिंग और टारगेट

JM Financial ने होनासा कंज्यूमर के शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 420 रुपये प्रति शेयर रखा है। ब्रोकरेज ने कंपनी के लिए FY26-FY28 के लिए कमाई के अनुमानों को 9%-12% तक बढ़ा दिया है। CLSA ने “आउटपरफॉर्म” रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 434 रुपये प्रति शेयर दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि होनासा के पास अपनी खास कैटेगरी और हीरो प्रोडक्ट्स के जरिए ब्रांड्स को बड़े पैमाने पर फैलाने के लिए अभी भी काफी गुंजाइश है। Mamaearth को पटरी पर लाने का काम लगातार बेहतर हो रहा है और उम्मीद है कि मार्जिन में बढ़ोतरी आगे भी जारी रहेगी।

जेफरीज ने Honasa Consumer पर अपनी "बाय" रेटिंग बरकरार रखी है। टारगेट प्राइस 565 रुपये दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूशन में बदलाव के दौरान कंपनी अपने सबसे मुश्किल दौर में से एक से गुजरी। अब यह फिर से मजबूत ग्रोथ की राह पर लौट आई है।

LG Electronics India में दिखी 4% ​गिरावट, Q4 नतीजों के बाद बिकवाली; अब क्या करें निवेशक

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।