Get App

Honasa Consumer Share Price: मुनाफा 177% बढ़ने से जबरदस्त खरीद, शेयर इंट्राडे में 12% तक उछला

Honasa Consumer Share Price: मार्च 2026 तिमाही के दौरान EBITDA रिकॉर्ड हाई 77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए होनासा कंज्यूमर का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 199.94 करोड़ रुपये रहा। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का फैसला किया है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 22, 2026 पर 4:19 PM
Honasa Consumer Share Price: मुनाफा 177% बढ़ने से जबरदस्त खरीद, शेयर इंट्राडे में 12% तक उछला
Honasa Consumer के शेयर ने दिन में BSE पर 52 सप्ताह का नया हाई क्रिएट किया।

मामाअर्थ और डर्मा कंपनी ब्रांड की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयरों में 22 मई को दिन में 12.6 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। BSE पर शेयर 405.40 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में शेयर लगभग 7 प्रतिशत बढ़त के साथ 384.60 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले तिमाही नतीजे जारी किए थे। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 177 प्रतिशत बढ़कर 69 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 25 करोड़ रुपये था।

EBITDA रिकॉर्ड हाई 77 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह एक साल पहले के आंकड़े 27 करोड़ रुपये से 186 प्रतिशत ज्यादा है। EBITDA मार्जिन दोगुने से भी ज्यादा बढ़कर 11.7 प्रतिशत रहा। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 23 प्रतिशत बढ़कर 657 करोड़ रुपये हो गया। ​मार्च 2025 तिमाही में यह 533 करोड़ रुपये था।

पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए होनासा कंज्यूमर का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा 199.94 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले के मुनाफे 72.7 करोड़ रुपये से 176 प्रतिशत ज्यादा है। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,391.9 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025 में यह 2,066.9 करोड़ रुपये रहा था।

Honasa Consumer देगी 3 रुपये का डिविडेंड

सब समाचार

+ और भी पढ़ें