मैन इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स के लिए 9 फरवरी का दिन काफी अच्छा गया। कंपनी के दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद दिन में शेयर की कीमत 9 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गई। BSE पर शेयर ने 397 रुपये का हाई देखा। बाद में शेयर 5.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 383.75 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान उसका कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 61.3% बढ़कर ₹55 करोड़ हो गया।
