Manappuram Finance Q1 Results: गोल्ड लोन कंपनी का प्रॉफिट 322% बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

Manappuram Finance Q1 Results: गोल्ड लोन कंपनी Manappuram Finance का जून तिमाही मुनाफा 322% बढ़कर 584.5 करोड़ रुपये हो गया। NII भी 28.1% बढ़ी। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया। नए MD CEO की नियुक्ति का भी प्रस्ताव है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 5:40 PM
Manappuram Finance ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Manappuram Finance Q1 Results: गोल्ड लोन कंपनी Manappuram Finance ने मंगलवार, 11 अगस्त को जून तिमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 322% बढ़कर 584.5 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 138.3 करोड़ रुपये था।

कंपनी की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 28.1% बढ़कर 1,723.8 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले यह 1,345.3 करोड़ रुपये थी।

₹1 लाख करोड़ तक बढ़ेगी उधारी सीमा


Manappuram Finance ने अपनी उधारी सीमा बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। इसके लिए कंपनी लिस्टेड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD), बॉन्ड और कमर्शियल पेपर के जरिए पैसा जुटा सकती है। इस प्रस्ताव के लिए शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

नए MD और CEO की नियुक्ति

कंपनी ने आशीष सिंह को नया मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO नियुक्त करने का फैसला किया है। वह 1 जनवरी 2027 से पांच साल के कार्यकाल के लिए पद संभालेंगे। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

वहीं, वीपी नंदकुमार 31 दिसंबर 2026 तक MD और चेयरपर्सन बने रहेंगे। इसके बाद 1 जनवरी 2027 से वह कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन होंगे। कंपनी ने प्रेफिंशिएल इश्यू के जरिए जुटाई गई रकम के इस्तेमाल से जुड़े नियमों में बदलाव का भी प्रस्ताव रखा है। इसके लिए भी शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी।

डिविडेंड और शेयर का हाल

Manappuram Finance ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 1 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। यानी कंपनी ने 50% का पेआउट रखा है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 17 अगस्त 2026 तय की गई है।

मंगलवार को Manappuram Finance का शेयर 0.14% बढ़कर 367.50 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में इसने 40.09% का रिटर्न दिया है।

RVNL Q1 Results: सरकारी रेल कंपनी का मुनाफा 18.5% बढ़ा, EBITDA में जोरदार उछाल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।