Manappuram Finance Share price : मणप्पुरम में आज करीब दो फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। शेयर पर कंपनी के CEO की बीमारी और गोल्ड फाइनेंस कंपनियों पर मैक्वायरी की रिपोर्ट का असर दिखा है। फिलहाल 3.10 बजे के आसपास ये शेयर 3.60 रुपए यानी 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ 292 रुपए के आसपास दिख रहा था। आज इसने इंट्राडे में 284.45 रुपए का निचला स्तर छुआ। यह शेयर पिछले 1 हफ्ते में 4.24 फीसदी टूटा है।
मणप्पुरम में गिरावट क्यों?
कंपनी के CEO दीपक रेड्डी मेडिकल लीव पर गए हैं। उन्होंने 90 से 120 दिन की छुट्टी ली है। दीपक रेड्डी विदेश में इलाज के लिए मेडिकल लीव पर गए हैं। CEO के जाने से लीडरशिप को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। हाल में मणप्पुरम-Bain कैपिटल डील को RBI की अंतिम मंजूरी मिली है। RBI की अंतिम मंजूरी 41.66 फीसदी तक हिस्सेदारी खरीदने के लिए मिली है। 236 रुपए प्रति शेयर के भाव पर 26 फीसदी हिस्से के लिए ओपन ऑफर आएगा।
गोल्ड फाइनेंस कंपनियों पर मैक्वायरी
गोल्ड फाइनेंस कंपनियों पर मैक्वायरी की रिपोर्ट ने भी स्टॉक पर दबाव बनाया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि गोल्ड लोन नया पर्सनल लोन बन गया है। गोल्ड लोन की ग्रोथ में तेज रफ्तार देखने को मिल रही है। ऐसे में RBI गोल्ड लोन की निगरानी बढ़ा सकता है। अगर गोल्ड लोन की यही रफ्तार रही तो नई सख्ती हो सकती है। इसमें गोल्ड कीमतों का फैक्टर अहम होगा। गोल्ड कीमतों में तेज गिरावट पर नजर रहेगी। गोल्ड कीमतों में करेक्शन गोल्ड फाइनेंस कंपनियों की ग्रोथ और रिकवरी दोनों पर असर डालेगी।
ICICI सिक्योरिटीज मणप्पुरम फाइनेंस पर बुलिश
ICICI सिक्योरिटीज मणप्पुरम फाइनेंस पर बुलिश है और उसने 16 फरवरी, 2026 की अपनी रिसर्च रिपोर्ट में 355 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ स्टॉक पर बाय रेटिंग की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि नई स्ट्रेटेजिक दिशा के साथ मणप्पुरम के लिए भविष्य की संभावनाएं अच्छी हैं। कंपनी को नए मैनेजमेंट,कम MFI मिक्स,बेहतर एसेट क्वालिटी मैनेजमेंट और कोर गोल्ड बिज़नेस में ज़्यादा ग्रोथ/कम यील्ड का फायदा मिलेगा।
मणप्पुरम फाइनेंस का 52 वीक हाई 321.60 रुपए और 52 वीक लो 194.51 रुपए है। इसका मार्केट कैप 24,825 करोड़ रुपए है। पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 3.96 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 0.37 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली है। 3 महीने में ये शेयर 2.05 फीसदी बढ़ा है। वहीं, इस साल अब तक ये शेयर 4.81 फीसदी टूटा है। 1 साल में इसने 43.36 फीसदी और 3 साल में 184.19 फीसदी रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।