Manipal Health Share Price: हेल्थकेयर सर्विसेज मुहैया कराने वाली मणिपाल हेल्थ के शेयर आज इस स्पीड से ऊपर चढ़े कि इसका मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। करीब तीन हफ्ते पहले लिस्टिंग के समय इसका मार्केट कैप ₹77600 करोड़ था। इसके साथ ही मार्केट कैप के हिसाब से यह अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) के बाद दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल कंपनी है। शेयरों की बात करें तो आज इंट्रा-डे में 2% से अधिक उछल गया लेकिन फिर यह धड़ाम हो गया। फिलहाल बीएसई पर यह 2.88% की गिरावट के साथ ₹774.55 पर है। शुरुआती कारोबार में यह 2.03% उछलकर ₹813.70 के रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंच गया था तो दूसरी तरफ इंट्रा-डे में यह 3.32% की गिरावट के साथ ₹771.00 के भाव पर भी आ गया था।
