मैनकाइंड फार्मा ने हिट किया रिकॉर्ड हाई, जेपी मॉर्गन ने 'ओवरवेट' रेटिंग के साथ शुरू की कवरेज

Mankind Pharma share price:जेपी मॉर्गन ने इस इस बात को हाईलाइट किया है कि मैनकाइंड फार्मा ने मई 2023 में अपनी लिस्टिंग के बाद से 37 फीसदी रिटर्न दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मैनकाइंड फार्मा सबसे तेजी से बढ़ती घरेलू दवा कंपनियों में से एक है। आगे इसके मार्केट शेयर में बढ़त जारी रहेगी। कंपनी ने वॉल्यूम में जोरदार बढ़त के चलते इंडस्ट्री से बेहतर प्रदर्शन किया है। आगे भी ये प्रदर्शन जारी रहेगा

अपडेटेड Jun 13, 2023 पर 4:11 PM
Story continues below Advertisement
निर्मल बंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने मैनकाइंड फार्मा को ‘accumulate’ रेटिंग देते हुए 1440 रुपए का लक्ष्य दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Mankind Pharma share price: मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) के शेयरों में 13 जून को 4 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। ये स्टॉक आज अपने 52-हफ्ते के उच्च स्तर 1540 रुपये पर पहुंच गया। विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक को 'ओवरवेट' रेटिंग देते हुए 1700 रुपये के लक्ष्य के साथ अपना कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस स्टॉक में वर्तमान मूल्य से 10 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। आज के कारोबारी सत्र में ये एनएसई पर ये स्टॉक 46.50 रुपए यानी 3.15 फीसदी की बढ़त के साथ 1521.20 रुपए पर बंद हुआ है।

    स्टॉक ने लिस्टिंग के बाद से 37 फीसदी रिटर्न दिया

    जेपी मॉर्गन ने इस इस बात को हाईलाइट किया है कि मैनकाइंड फार्मा ने मई 2023 में अपनी लिस्टिंग के बाद से 37 फीसदी रिटर्न दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मैनकाइंड फार्मा सबसे तेजी से बढ़ती घरेलू दवा कंपनियों में से एक है। आगे इसके मार्केट शेयर में बढ़त जारी रहेगी। कंपनी ने वॉल्यूम में जोरदार बढ़त के चलते इंडस्ट्री से बेहतर प्रदर्शन किया है। आगे भी ये प्रदर्शन जारी रहेगा।


    जेपी मॉर्गन का मानना है कि वित्त वर्ष 2023-26 की अवधि में कंपनी की आय और मुनाफे में सालाना आधार पर 15 फीसदी और 22 फीसदी की दर से बढ़त देखने को मिलेगी।

    घरेलू कारोबार में ग्रोथ से मिलेगा फायदा

    यहां तक ​​कि निर्मल बंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने भी हाल ही में इस स्टॉक पर कवरेज शुरू किया है। निर्मल बंग का कहना है कि मैनकाइंड फार्मा एक शुद्ध घरेलू कारोबार वाली कंपनी है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की बिक्री में 97 फीसदी योगदान घरेलू कारोबार का था। लार्ज कैप कंपनियों के बिक्री आंकड़ों पर नजर डालें तो लार्ज कैप में मैनकाइंड फार्मा की कमाई में घरेलू कारोबार से होने वाली आय का सबसे बड़ा योगदान है। ऐसे में खराब ग्लोबल स्थितियों मैनकाइंड फार्मा के रेवेन्यू पर बहुत मामूली असर होगा। वहीं, कंपनी को घरेलू कारोबार में मजबूती और बढ़ती बाजार हिस्सेदारी का फायदा मिलेगा। निर्मल बंग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने मैनकाइंड फार्मा को ‘accumulate’ रेटिंग देते हुए 1440 रुपए का लक्ष्य दिया है।

    वरुण बेवरेजेज और ब्रिटानिया में FIIs ने की जोरदार खरीदारी, जानिए क्या है ITC का हाल

    कैसी रही स्टॉक की चाल

    एनएसई पर ये स्टॉक 46.50 रुपए यानी 3.15 फीसदी की बढ़त के साथ 1521.20 रुपए पर बंद हुआ है। आज का इसका दिन का लो 1502.15 रुपए और दिन का हाई 1544.50 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक लो 1080 रुपए और 52 वीक हाई 1544.50 रुपए है। स्टॉक का वॉल्यूम 580211 शेयर रहा। कंपनी का मार्केट कैप 60937 करोड़ रुपए है। आज ये स्टॉक 1535 रुपए पर खुला था। जबकि कल ये 1474.70 रुपए पर बंद हुआ था। 1 हफ्ते में स्टॉक ने 2.20 फीसदी रिटर्न दिया है। जबकि 1 महीने इसने 9.09 फीसदी रिटर्न दिया है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।