Mankind Pharma share price: मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) के शेयरों में 13 जून को 4 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। ये स्टॉक आज अपने 52-हफ्ते के उच्च स्तर 1540 रुपये पर पहुंच गया। विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक को 'ओवरवेट' रेटिंग देते हुए 1700 रुपये के लक्ष्य के साथ अपना कवरेज शुरू किया है। ब्रोकरेज हाउस का मानना है कि इस स्टॉक में वर्तमान मूल्य से 10 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। आज के कारोबारी सत्र में ये एनएसई पर ये स्टॉक 46.50 रुपए यानी 3.15 फीसदी की बढ़त के साथ 1521.20 रुपए पर बंद हुआ है।
