Marathon Nextgen Realty लाई QIP तो शेयर पर टूटे निवेशक, 8% चढ़कर बंद; इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से कितना पैसा जुटाने का प्लान

Marathon Nextgen Realty QIP: कंपनी के क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के लिए फ्लोर प्राइस 584.34 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 73.63 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 2 साल में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है

अपडेटेड Jun 24, 2025 पर 6:10 PM
Story continues below Advertisement
24 जून को Marathon Nextgen Realty का शेयर 7.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 632.95 रुपये पर सेटल हुआ।

Marathon Nextgen Realty Share Price: रियल एस्टेट कंपनी मैराथॉन नेक्स्टजेन रियल्टी के निवेशकों के लिए 24 जून को दिन बेहद अच्छा साबित हुआ। बीएसई पर दिन में शेयर की कीमत लगभग 9 प्रतिशत उछलकर 639.15 रुपये के हाई तक गई। कारोबार बंद होने पर शेयर 7.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 632.95 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने सोमवार, 23 जून को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) लॉन्च किया। इसे मैराथॉन नेक्स्टजेन रियल्टी के बोर्ड ने 11 नवंबर 2024 को मंजूरी दी थी। वहीं शेयरहोल्डर्स से मंजूरी 14 दिसंबर 2024 को मिली थी।

शेयर बाजारों को बताया है कि QIP के लिए फ्लोर प्राइस 584.34 रुपये प्रति शेयर है। CNBC-TV18 के मुताबिक, मामले की जानकारी रखने वालों से पता चला है कि कंपनी QIP की मदद से 900 करोड़ रुपये तक जुटाना चाहती है। इसके लिए 31.66 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचा जाएगा।

QIP के पैसों का कहां होगा इस्तेमाल


सूत्रों से पता चला है कि मैराथॉन नेक्स्टजेन रियल्टी अपने QIP से जुटाए जाने वाले संभावित 900 करोड़ रुपये में से 160 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सब्सिडियरीज में निवेश के लिए, 340 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए, 300 करोड़ रुपये का इस्तेमाल जमीन की खरीद के लिए और बाकी पैसों का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

2 साल में Marathon Nextgen Realty ने डबल किया निवेश

BSE के डेटा के मुताबिक, मैराथॉन नेक्स्टजेन रियल्टी का शेयर 2 साल में निवेशकों का पैसा डबल कर चुका है। एक महीने में शेयर 28 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। कंपनी में मार्च 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 73.63 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का मार्केट कैप लगभग 3300 करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है।

मैराथॉन नेक्स्टजेन रियल्टी में भारत के म्यूचुअल फंड हाउसेज के पास मार्च 2025 के आखिर तक 2.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वहीं 2 लाख रुपये तक की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल वाले 10,000 रिटेल शेयरहोल्डर्स के पास 8 प्रतिशत हिस्सा था।

Dixon Technologies में प्रमोटर सुनील वाचानी ने बेचे ₹2200 करोड़ के शेयर, कीमत लुढ़की; कौन है बायर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।