Marico Share Price: पैराशूट ऑयल बनाने वाली दिग्गज FMCG कंपनी, मैरिको के शेयरों में आज 30 अक्टूबर को 9 फीसदी से अधिक की दमदार उछाल आई। यह तेजी कंपनी के सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद आई है, जिसके बाद ब्रोकरेज फर्मों ने इस शेयर को लेकर बुलिश नजरिया दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 27 फीसदी की और तेजी आ सकती है।
विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने मैरिको के शेयर पर अपनी खरीदारी की सलाह बरकररार रखी है और इसके लिए 760 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि मैरिको के प्रोडक्ट्स की डिमांड पर शहरी बाजार में किसी तरह का नकारात्मक असर नहीं पड़ा है, क्योंकि कंपनी प्रीमियम और मास-मार्केट सेगमेंट को टारगेट करती है। इसके अलावा, कंपनी की प्राइस हाइक रणनीति ने ग्रोथ आउटलुक को भी बेहतर किया है।
मैरिको ने अपने प्रमुख ब्रांड 'पैराशूट' के दाम में दूसरे छमाही से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे इसका वॉल्यूम ग्रोथ मिड-सिंगल डिजिट में बढ़ा है और मार्केट शेयर में भी बढ़त हुई है। इसी तरह, Saffola Oils में भी 15 प्रतिशत का प्राइस हाइक देखने को मिला, जिसका वॉल्यूम पर मामूली असर पड़ा है। नोमुरा के अनुसार, मैरिको के फूड्स, प्रीमियम पर्सनल केयर और डिजिटल ब्रांड्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
Parachute ब्रांड के लिए कंपनी ने दूसरी छमाही में लगभग 10 प्रतिशत की प्राइस हाइक की, जिससे मिड-सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ और मार्केट शेयर में वृद्धि हुई। इसी तरह, H2 में Saffola Oils के लिए भी 15 प्रतिशत की प्राइस हाइक की गई, जिससे वॉल्यूम पर मामूली प्रभाव पड़ा। इसके अतिरिक्त, खाद्य पदार्थ, प्रीमियम पर्सनल केयर, और डिजिटल ब्रांड्स सभी ने हेल्दी ग्रोथ ट्रेजेक्टरी दर्ज की है।
Jefferies ने भी Marico को 'बाय' रेटिंग दी है और 800 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि इस तिमाही में मैरिको भारत में वॉल्यूम ग्रोथ 5 प्रतिशत तक बढ़ा है, जिसे ग्रामीण बाजार की मांग से सपोर्ट मिला है। कंपनी का मैनेजमेंट आने वाले तिमाही के लिए पॉजिटिव है और मीडियम-टर्म में भी अच्छी ग्रोथ की उम्मीद जता रहा है। हालांकि जेफरीज ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर महंगाई वापस बढ़ती है, तो कंपनी के मार्जिंस पर कुछ दबाव आ सकता है।
मैरिको का शुद्ध मुनाफा सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 433 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसका रेवेन्यू इस दौरान 7.4 प्रतिशत बढ़कर 2,664 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ऑपरेशनल लेवल पर कंपनी का EBITDA भी 5 प्रतिशत की ग्रोथ के साथ मजबूत बना हुआ है।
Marico की इस तिमाही रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि ग्रामीण बाजार ने शहरी क्षेत्रों को लगातार तीसरी तिमाही पीछे छोड़ा है। घरेलू सेगमेंट में मिड-सिंगल डिजिट ग्रोथ दर्ज हुई, जबकि अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भी ग्रोथ 15% से कम रही। हालांकि खास बात यह रही कि हर मार्केट का योगदान पॉजिटिव रहा।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।