Get App

पैराशूट बनाने वाली कंपनी का शेयर 9% उछला, नतीजों से एक्सपर्ट्स खुश, कहा- ₹800 तक जा सकता है भाव

Marico Share Price: पैराशूट ऑयल बनाने वाली दिग्गज FMCG कंपनी, मैरिको के शेयरों में आज 30 अक्टूबर को 9 फीसदी से अधिक की दमदार उछाल आई। यह तेजी कंपनी के सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद आई है, जिसके बाद ब्रोकरेज फर्मों ने इस शेयर को लेकर बुलिश नजरिया दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 27 फीसदी की और तेजी आ सकती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 30, 2024 पर 11:33 AM
पैराशूट बनाने वाली कंपनी का शेयर 9% उछला, नतीजों से एक्सपर्ट्स खुश, कहा- ₹800 तक जा सकता है भाव
Marico share price: मैरिको ने 'पैराशूट' के दाम में दूसरे छमाही से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है

Marico Share Price: पैराशूट ऑयल बनाने वाली दिग्गज FMCG कंपनी, मैरिको के शेयरों में आज 30 अक्टूबर को 9 फीसदी से अधिक की दमदार उछाल आई। यह तेजी कंपनी के सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद आई है, जिसके बाद ब्रोकरेज फर्मों ने इस शेयर को लेकर बुलिश नजरिया दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इस शेयर में मौजूदा स्तर से करीब 27 फीसदी की और तेजी आ सकती है।

विदेशी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने मैरिको के शेयर पर अपनी खरीदारी की सलाह बरकररार रखी है और इसके लिए 760 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। ब्रोकरेज ने कहा कि मैरिको के प्रोडक्ट्स की डिमांड पर शहरी बाजार में किसी तरह का नकारात्मक असर नहीं पड़ा है, क्योंकि कंपनी प्रीमियम और मास-मार्केट सेगमेंट को टारगेट करती है। इसके अलावा, कंपनी की प्राइस हाइक रणनीति ने ग्रोथ आउटलुक को भी बेहतर किया है।

मैरिको ने अपने प्रमुख ब्रांड 'पैराशूट' के दाम में दूसरे छमाही से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है, जिससे इसका वॉल्यूम ग्रोथ मिड-सिंगल डिजिट में बढ़ा है और मार्केट शेयर में भी बढ़त हुई है। इसी तरह, Saffola Oils में भी 15 प्रतिशत का प्राइस हाइक देखने को मिला, जिसका वॉल्यूम पर मामूली असर पड़ा है। नोमुरा के अनुसार, मैरिको के फूड्स, प्रीमियम पर्सनल केयर और डिजिटल ब्रांड्स ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Parachute ब्रांड के लिए कंपनी ने दूसरी छमाही में लगभग 10 प्रतिशत की प्राइस हाइक की, जिससे मिड-सिंगल डिजिट वॉल्यूम ग्रोथ और मार्केट शेयर में वृद्धि हुई। इसी तरह, H2 में Saffola Oils के लिए भी 15 प्रतिशत की प्राइस हाइक की गई, जिससे वॉल्यूम पर मामूली प्रभाव पड़ा। इसके अतिरिक्त, खाद्य पदार्थ, प्रीमियम पर्सनल केयर, और डिजिटल ब्रांड्स सभी ने हेल्दी ग्रोथ ट्रेजेक्टरी दर्ज की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें