Get App

Mark Mobius: दिग्गज इनवेस्टर मार्क मोबियस ने कहा था-2028 तक सेंसेक्स 100000 पर पहुंच जाएगा

दिग्गज इनवेस्टर मार्क मोबियस का 15 अप्रैल को 89 साल की उम्र में देहांत हो गया। भारत जैसे उभरते बाजारों को फोकस में लाने में उनकी बड़ी भूमिका रही। वह इंडिया को लंबी अवधि के निवेश के लिए बड़े मौके के रूप में देखते थे। उन्होंने कई मौकों पर इसकी चर्चा की थी

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 5:58 PM
Mark Mobius: दिग्गज इनवेस्टर मार्क मोबियस ने कहा था-2028 तक सेंसेक्स 100000 पर पहुंच जाएगा
मोबियस को भारत की कई दशकों वाली ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा था।

दिग्गज इनवेस्टर मार्क मोबियस का 15 अप्रैल को 89 साल की उम्र में देहांत हो गया। भारत जैसे उभरते बाजारों को फोकस में लाने में उनकी बड़ी भूमिका रही। वह इंडिया को लंबी अवधि के निवेश के लिए बड़े मौके के रूप में देखते थे। उन्होंने कई मौकों पर इसकी चर्चा की थी। इंडिया के बारे में उनकी 2021 में बड़ी बात कही थी। उन्होंने कहा था कि भारत 50 सालों वाली तेजी के रास्ते पर है।

भारत की कई दशकों वाली ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा

मोबियस को भारत की कई दशकों वाली ग्रोथ स्टोरी पर भरोसा था। उन्होंने 2021 में इंडिया की तुलना चीन से करते हुए कहा था कि भारत आज उस मुकाम पर है, जहां चीन एक दशक पहले था। उनका संकेत मार्केट और बिजनेस के माहाौल को बढ़ावा देने वाली सरकार की पॉलिसी से था। वह इंडिया को शॉर्ट टर्म इनवेस्टमेंट के डेस्टिनेशन के रूप में नहीं देखते थे।

भारती की तेज ग्रोथ की तीन सबसे बड़ी वजहें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें