हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में गिरावट बढ़ती नजर आई। निफ्टी इस समय 16918 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी 16900 के लेवल का बचाव करने की कोशिश कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट नजर आई। पावर, IT, मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसल गये हैं। बाजार के ऐसे माहौल में कमाई के लिए आज सच्चितानंद उत्तेकर ने कोफोर्ज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने एम्फैसिस में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा मानस जायसवाल ने मनाप्पुरम फाइनेंस ने दांव लगाया। जबकि आशीष माहेश्वरी ने भी जेन टेक्नोलॉजीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Coforge
सच्चितानंद उत्तेकर ने Coforge के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 3900 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 141 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 170 से 195 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 105 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने Mphasis पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Mphasis में 1843 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 1800 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1880 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Manappuram Finance
मानस जायसवाल ने Manappuram Finance पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Manappuram Finance में 114 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 119 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 113 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Zen Technologies
आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से Zen Technologies का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Zen Technologies के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 302 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में फायदा कमाने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )