Get App

बाजार दिन के निचले स्तर पर, दिग्गजों ने कहा इन 4 स्टॉक्स में दांव लगाने से होगी तगड़ी कमाई

Coforge पर सच्चितानंद उत्तेकर ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 3900 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इसमें 141 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 170 से 195 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। सच्चितानंद उत्तेकर ने इसमें 105 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 20, 2023 पर 10:33 AM
बाजार दिन के निचले स्तर पर, दिग्गजों ने कहा इन 4 स्टॉक्स में दांव लगाने से होगी तगड़ी कमाई
Zen Technologies पर आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से 302 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में गिरावट बढ़ती नजर आई। निफ्टी इस समय 16918 के करीब कारोबार कर रहा है। निफ्टी 16900 के लेवल का बचाव करने की कोशिश कर रहा है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट नजर आई। पावर, IT, मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसल गये हैं। बाजार के ऐसे माहौल में कमाई के लिए आज सच्चितानंद उत्तेकर ने कोफोर्ज पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि चंदन तापड़िया ने एम्फैसिस में आज एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा मानस जायसवाल ने मनाप्पुरम फाइनेंस ने दांव लगाया। जबकि आशीष माहेश्वरी ने भी जेन टेक्नोलॉजीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Coforge

सच्चितानंद उत्तेकर ने Coforge के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 3900 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 141 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 170 से 195 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 105 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Mphasis Future

चंदन तापड़िया ने Mphasis पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Mphasis में 1843 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 1800 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1880 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें