बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में दिखा उछाल, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

HDFC AMC के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 3900 के स्ट्राइक वाली कॉल 119 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 140-170 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 80 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 31, 2025 पर 11:37 AM
Story continues below Advertisement
APL Apollo Tubes पर Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1490 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: फरवरी सीरीज की अच्छी शुरुआत हुई है। निफ्टी करीब 150 प्वाइंट चढ़कर 23400 के पास पहुंच गया। L&T, इन्फोसिस, ITC और M&M ने बाजार में जोश भरा। बैंक निफ्टी में हल्का दबाव देखने को मिला। लेकिन मिडकैप और स्मॉल कैप में सबसे ज्यादा खरीदारी नजर आई। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने एचडीएफसी एएमसी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने जायडस लाइफ पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए मुथूट फाइनेंस पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने एपीएल अपोलो ट्यूब्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः HDFC AMC

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने HDFC AMC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें फरवरी की एक्सपायरी वाली 3900 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 119 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 140-170 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 80 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Zydus Life Future


Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Zydus Life में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Zydus Life में 973 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1000 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 954 रुपये पर लगाएं।

Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Muthoot Finance

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने फाइनेंस सेक्टर से Muthoot Finance पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Muthoot Finance में 2255 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2320-2330 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2200 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - APL Apollo Tubes

Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से APL Apollo Tubes का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि APL Apollo Tubes के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1490 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1750-1800 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।