BSE सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में पिछले हफ्ते 2,34,161.58 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited), इंफोसिस और TCS को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।

BSE सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में पिछले हफ्ते 2,34,161.58 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited), इंफोसिस और TCS को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है।
पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाला BSE बेंचमार्क 1,47.38 अंक यानी 2.47 फीसदी का उछाल आया है।
इन कंपनियों को हुआ फायदा
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का m-cap 69,503.71 करोड़ रुपये की बढ़तोरी के साथ 17,17,265.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस (Infosys) का m-cap 48,385.63 करोड़ रुपये से बढ़कर 8,10,927.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services - TCS) का m-cap 42,317.15 करोड़ रुपये बढ़कर 14,68,245.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। HDFC का मार्केट कैप 21,125.41 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,91,426.13 करोड़ रुपये हो गया। ICICI बैंक का m-cap 18,650.77 करोड़ रुपये बढ़कर 5,69,511.37 करोड़ रुपये रहा।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State bank of India – SBI) का m-cap 15,127.22 करोड़ रुपये बढ़कर 4,53,593.38 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का m-cap 10,291.28 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,72,686.80 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का m-cap 8,760.41 करोड़ रुपये बढ़कर 3,95,810.41 करोड़ रुपये पहुंच गया।
इन कंपनियों को हुआ घाटा
इसके उलट, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited) का m-cap 12,217.88 करोड़ रुपये घटकर 5,55,560.85 करोड़ रुपये पर आ गया। HDFC बैंक का m-cap 2,854.33 करोड़ रुपये घटकर 8,56,439.28 करोड़ रुपये हो गया।
ये रहीं टॉप 10 कंपनियां
पिछले हफ्ते टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, इन्फोसिस (Infosys), ICICI बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited), HDFC, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का स्थान रहा।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।