Stock market : 9 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बाजार में आई चौतरफा खरीदारी के दम पर रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। सेंसेक्स 391.26 अंक या 0.49 फीसदी बढ़कर 80,351.64 पर और निफ्टी 112.70 अंक या 0.46 फीसदी बढ़कर 24,433.20 पर बंद हुआ। करीब 1771 शेयरों में तेजी आई, 1664 शेयरों में गिरावट आई और 83 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में मारुति सुजुकी, एमएंडएम, आईटीसी, टाइटन कंपनी और डिविस लैब्स शामिल हैं। जबकि नुकसान उठाने शेयरों में ओएनजीसी, टाटा कंज्यूमर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, श्रीराम फाइनेंस और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।
