Get App

Taking Stock: बाजार ऊपर से 1% से ज्यादा फिसलकर हुआ बंद, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

Choice Broking के पलक कोठारी का कहना है कि अब निफ्टी के लिए 17300 के आसपास सपोर्ट नजर आ रहा है। वहीं 17750 पर इसके लिए पहली बाधा दिख रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2022 पर 7:38 PM
Taking Stock: बाजार ऊपर से 1% से ज्यादा फिसलकर हुआ बंद, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल
तकनीकी नजरिए से देखें तो इंट्रा डे चार्ट पर लोअर टॉप फॉर्मेशन और डेली चार्ट पर बियरिस ट्रेंड रिवर्सल कैंडल वर्तमान लेवल से और गिरावट की ओर संकेत कर रहे हैं

अगस्त एक्सपायरी के आखिरी घंटे में बाजार फिसल गया। आज बाजार ऊपरी स्तर से 1 फीसदी से ज्यादा फिसलकर बंद हुआ है। सेंसेक्स 311 अंक गिरकर 58775 पर और निफ्टी 83 अंक गिरकर 17522 पर बंद हुआ है। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में ऊपरी स्तर से मुनाफावसूली हुई। IT,मेटल, FMCG शेयरों में भी दबाव रहा। हालांकि PSU बैंक, रियल्टी शेयरों में तेजी रही।

निफ्टी बैंक 88 अंक गिरकर 38951 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 18 अंक गिरकर 30943 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में गिरावट रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में तेजी रही। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 7 पैसे कमजोर होकर 79.88 को स्तर पर बंद हुआ है।

शुक्रवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

शेयर खान के गौरव रत्नपारखी का कहना है कि निफ्टी आज बढ़त के साथ खुलकार कारोबारी सत्र के पहले आधे भाग में हरे निशान में रहा। लेकिन कारोबार के अंतिम दौर में इसमें गिरावट आई। निफ्टी के लिए 17700-17750 का जोन बड़ी बाधा साबित हो रहा है। यहां से ही इसमें गिरावट देखने को मिली है। अब निफ्टी में और गिरावट आ सकती है और यह शॉर्ट टर्म में 17345 और 17,000 का स्तर छू सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें