Get App

उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, मेटल, पावर स्टॉक्स में दिखी ज्यादा गिरावट

पिछले हफ्ते भी FIIs की बिकवाली जारी रही। हालांकि इस हफ्ते उनकी बिकवाली की दर घटी हुई रही। विदेशी निवेशकों ने 3,201.63 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। जबकि DIIs ने 2,287.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। फरवरी के महीने में अब तक एफआईआई ने 5,414.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं जबकि डीआईआई ने 6,453.05 करोड़ रुपये की शेयर खरीदे हैं

Rakesh Patilअपडेटेड Feb 11, 2023 पर 10:15 AM
उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ बाजार, मेटल, पावर स्टॉक्स में दिखी ज्यादा गिरावट
पिछले हफ्ते बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 1.4 प्रतिशत बढ़ा। बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में लगभग 2 प्रतिशत की तेजी नजर आई। जबकि बीएसई लार्ज कैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ

भारतीय शेयर बाजार में 10 फरवरी को समाप्त हफ्ते में उतार-चढ़ाव देखा गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दर में उम्मीद के मुताबिक वृद्धि, मिले-जुले कॉर्पोरेट नतीजों और विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा जारी बिक्री के चलते बाजार एक सपाट नोट पर बंद हुआ। पिछले हफ्ते के लिए बीएसई सेंसेक्स 159.18 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,682.7 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 17,856.5 पर सपाट बंद हुआ। बीएसई मिड-कैप इंडेक्स में लगभग 2 प्रतिशत की तेजी नजर आई। पीबी फिनटेक, अरबिंदो फार्मा, वोडाफोन आइडिया, एबीबी इंडिया, कमिंस इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज और एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स से इसे सहारा मिला। जबकि अडानी पावर, राजेश एक्सपोर्ट्स, यूनाइटेड ब्रेवरीज, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के शेयरों में 4-14 प्रतिशत की गिरावट आई।

पिछले हफ्ते बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स 1.4 प्रतिशत बढ़ा। इसमें शामिल बीएफ इन्वेस्टमेंट, डब्ल्यूपीआईएल, राधे डेवलपर्स (इंडिया), पेन्नार इंडस्ट्रीज, किर्लोस्कर ब्रदर्स, डी-लिंक इंडिया और राणे मद्रास में 20-64 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर पीसी ज्वैलर, टाइमेक्स ग्रुप इंडिया, जेटीईकेटी इंडिया, टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र), एवरेस्ट कांटो सिलेंडर, फेयरकेम ऑर्गेनिक्स, वाडीलाल इंडस्ट्रीज, फेरमेंटा बायोटेक, मोल्ड-टेक पैकेजिंग, गोल्डियम इंटरनेशनल, सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स, बारबेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी, मनाली पेट्रोकेमिकल्स, मंगलम इंडस्ट्रियल फाइनेंस और आंध्र पेट्रो के शेयर 10-22 प्रतिशत तक गिर गये।

बीते हफ्ते में बीएसई लार्ज कैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ। अडानी टोटल गैस, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन, टाटा स्टील और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 5-22 प्रतिशत की गिरावट आई। जबकि वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम), इंडस टावर्स, अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी एंटरप्राइजेज, एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स ( Nykaa), Zomato और Zydus Lifesciences में 9-23 प्रतिशत की तेजी नजर आई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें