सेंसेक्स, निफ्टी कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो एवन्यू सुपरमार्ट, ओएनजीसी, चोला इनवेस्ट, आईजीएल और ऑयल इंडिया में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं यूपीएल, टाटा मोटर्स, आरईसी, एपीएल अपोलो ट्यूब्स् और वेदांता के शेयर में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि एंजेल वन, नालको, जोमैटो, डिलीवरी और विप्रो में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन पिरामल एंटरप्राइजेज, मणप्पुरम फाइनेंस, आईटीसी, ओबेरॉय रियल्टी और ल्यूपिन में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एसबीआई कार्ड, कोलगेट, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और लॉयड्स मेटल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का सस्ता ऑप्शनः SBI Card
NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने कहा कि SBI Card के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 735 के स्ट्राइक वाली कॉल 18.70 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 26/32 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Colgate के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 2860 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 2800 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 2834 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Arihant Capital की कविता जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः Tata Consumer Products
Arihant Capital की कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Tata Consumer Products पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 940 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 930 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 970 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
AUM Capital के राजेश अग्रवाल का मिडकैप फंडा स्टॉकः Lloyds Metals
AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Lloyds Metals के स्टॉक में 1452 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में इसमें अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)