Get App

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन जोरदार गिरावट पर बंद हुआ बाजार, लेकिन एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Colgate के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 2834 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Colgate के शेयर में 2860 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 2800 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 03, 2025 पर 7:47 PM
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन जोरदार गिरावट पर बंद हुआ बाजार, लेकिन एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई खरीदारी
Lloyds Metals पर मिडकैप सेगमेंट से AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने 1452 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

सेंसेक्स, निफ्टी कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो एवन्यू सुपरमार्ट, ओएनजीसी, चोला इनवेस्ट, आईजीएल और ऑयल इंडिया में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं यूपीएल, टाटा मोटर्स, आरईसी, एपीएल अपोलो ट्यूब्स् और वेदांता के शेयर में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि एंजेल वन, नालको, जोमैटो, डिलीवरी और विप्रो में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन पिरामल एंटरप्राइजेज, मणप्पुरम फाइनेंस, आईटीसी, ओबेरॉय रियल्टी और ल्यूपिन में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एसबीआई कार्ड, कोलगेट, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और लॉयड्स मेटल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का सस्ता ऑप्शनः SBI Card

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने कहा कि SBI Card के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 735 के स्ट्राइक वाली कॉल 18.70 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 26/32 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 12 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Colgate Future

rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Colgate के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 2860 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 2800 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 2834 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें