कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार का एफएंडओ हीटमैप बेयरिश नजर आया। लेकिन सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज एवन्यू सुपरमार्ट्स, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, एलएंडटी, पेज इंडस्ट्रीज और ब्रिटानिया के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं केपीआई टेक, अंबर एंटरप्राइजेज, आरबीएल बैंक, एमएंडएम फाइनेंशियल और एमजीएल में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि संवर्धन मदरसन, टाटा मोटर्स, आईआईएफएल फाइनेंस, भारत फोर्ज और सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि बंधन बैंक, डेल्हीवरी, लॉरस लैब्स, इंडियन बैंक और वोडाफोन आइडिया में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने बंधन बैंक, पीआई इंडस्ट्रीज, एमएंडएम, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
