Technical View: बुधवार 30 जुलाई को निफ्टी 50 इंडेक्स एक सीमित दायरे वाले सत्र के दौरान मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। इसने पिछले तीन लगातार सत्रों के लोअर हाई-लोअर लो स्तर के फॉर्मेशन को नकार दिया। इंडेक्स पिछले दिन के उच्च स्तर से भी ऊपर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर एक छोटा बेयरिश कैंडल बनाया। ये पैटर्न पिछले सत्र में बुलिश एनगल्फिंग कैंडलस्टिक पैटर्न को फॉलो कर रहा है। एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि निरंतर तेजी के लिए, निफ्टी को 24,950 (50-दिवसीय ईएमए) और 25,050 (20-दिवसीय ईएमए) को तोड़कर ऊपर टिके रहना होगा। इन स्तरों को पार करने के बाद, इंडेक्स को 25,250 पर शुरुआती प्रतिरोध और उसके बाद 25,350 पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। नीचे की ओर, 24,750-24,700 का जोन इसके लिए एक मजबूत सपोर्ट के रूप में कार्य कर सकता है।
गुरुवार 31 जुलाई को कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल
30 जुलाई को, निफ्टी 24,890 पर बढ़त के साथ खुला। इंडेक्स उस बढ़त को खोकर दिन के निचले स्तर 24,772 पर पहुंच गया। लेकिन उसके बाद इसने फिर से मजबूती हासिल की। बाकी सत्र में ऊपर की ओर बढ़ता रहा। अंततः यह 34 अंक बढ़कर 24,855 पर बंद हुआ।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी के अनुसार, बुधवार को निफ्टी में एक छोटे कैंडल पैटर्न का बनना 24,900-25,000 के तत्काल प्रतिरोध स्तर से नीचे एक सीमित दायरे में कारोबार का संकेत दे रहा है। ये पोलैरिटी जोन में बदलाव का भी संकेत दे रहा है।
उन्होंने कहा, "आने वाले सत्रों में बाजार के इस प्रतिरोध स्तर को पार करने की संभावना है। 24,900-25,000 के स्तर से ऊपर लगातार बढ़त इंडेक्स को 25,250 के आसपास अगले प्रमुख प्रतिरोध स्तर की ओर ले जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि इसमें तत्काल सपोर्ट 24,750 पर है।"
गुरुवार 31 जुलाई को कैसी रह सकती है बैंक निफ्टी की चाल
मुनाफावसूली के चलते बैंक निफ्टी ने पिछले दिन की कुछ गिरावट से रिवर्स हुआ। ये आज 56,300 के स्तर को छूने के बाद 71 अंक गिरकर 56,151 पर बंद हुआ। इसने डेली टाइम फ्रेम पर एक बेयरिश कैंडल बनाने के बावजूद, अपने 50-डे ईएमए का बचाव किया। पिछले तीन सत्रों के लोअर हाई-लोअर लो के फॉर्मेशन को नकार दिया।
SBI Securities के सुदीप शाह के अनुसार, 55,800-55,700 का सपोर्ट जोन महत्वपूर्ण होगा। वर्तमान अल्पकालिक पॉजिटिव रुझान को बनाए रखने के लिए इसको इस बैंड से ऊपर बने रहना होगा।
ऊपर की ओर उन्होंने 56,400-56,500 के प्रतिरोध जोन को एक महत्वपूर्ण अवरोध के रूप में पहचाना है। उनके मुताबिक 56,500 से ऊपर एक निर्णायक और निरंतर ब्रेकआउट आगे की पुलबैक रैली को गति दे सकता है। इसमें तत्काल ऊपर की ओर लक्ष्य 56,900 का स्तर होगा। उसके बाद निकट भविष्य में नया लक्ष्य 57,500 का होगा।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)