लगातार चौथे दिन बाजार हरे निशान में बंद

आज निफ्टी और सेंसेक्स में मामूली बढ़त आई है। बैंक निफ्टी भी करीब 85 अंक चढ़ा है।

अपडेटेड Feb 05, 2019 पर 4:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

आज बाजार में सुस्ती देखने को मिली लेकिन इसके बावजूद लगातार चौथे दिन बाजार हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। आज निफ्टी और सेंसेक्स में मामूली बढ़त आई है। बैंक निफ्टी भी करीब 85 अंक चढ़ा है। लेकिन मिडकैप शेयरों की पिटाई आज भी जारी रही।

आज के कारोबार में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में ज़ी एंटरटेनमेंट, टाइटन, यूपीएल, डीआरएल शामिल रहे जबकि कोल इंडिया, ओेएनजीसी, टाटा मोटर्स और एस बैंक में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।

मिड और स्मॉलकगैप शेयरों की आज जोरदार पिटाई देखने को मिली है जिसके चलते बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.54 फीसदी टूटकर 14,442.29 के स्तर पर बंद हुआ हैं। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 1 फीसदी टूटकर 13661.71 के स्तर पर बंद हुआ है। तेल और गैस शेयरों में भी आज बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स आज 43.62 फीसदी टूटकर बंद हुआ है।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बैंक निफ्टी आज 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 27,271.70 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में ऑटो और प्राइवेट बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली जबकि निफ्टी के एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा, रियल्टी और पीएसयू बैंक इंडेक्स लालनिशान में बंद हुए हैं।

कारोबार के अंत में आज बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 34.07 अंक यानि 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 36616.81 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 22.10 अंक यानि 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 10934.35 पर बंद हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।