कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज डेल्हीवरी, डिवीज लैब, एस्ट्रल, एनबीसीसी और यूनियन बैंक के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं सीडीएसएल, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, सीईएससी, बजाज ऑटो और एनसीसी में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि वोडाफोन आइडिया, पतंजलि फूड्स, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, इटरनल और इंडस टावर्स में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि जीएमआर एयरपोर्ट्स, पीबी फिनटेक, नायका, ग्रासिम, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने टाटा एलेक्सी, एनबीसीसी, बजाज ऑटो और बालाजी अमाइंस के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
