Get App

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन जोरदार बढ़त पर बंद हुआ बाजार, लेकिन एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रे़डिंग

Tata Chemical के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 938 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। BHEL के शेयर में 960/970 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 929 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 25, 2025 पर 5:09 PM
कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन जोरदार बढ़त पर बंद हुआ बाजार, लेकिन एक्सपर्ट्स ने निवेशकों से इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रे़डिंग
Tata Technologies पर Geojit Financial के गौरांग शाह ने 699 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आज पेज इंडस्ट्रीज, टाइटन, मैक्स हेल्थकेयर, टीवीएस मोटर्स और एमफैसिस के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एमसीएक्स, बिड़लासॉफ्ट, एचएफसीएल, वोडाफोन आइडिया और कल्याण ज्वेलर्स में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि डिक्सन टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, यूनियन बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आयशर मोटर्स में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि एंजेल वन, बीईएल, मझगांव डॉक, भारत डायनैमिक्स और सेल में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एचएफसीएल, टाटा केमिकल, ब्रिटानिया, टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः HFCL

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि HFCL के स्टॉक में जुलाई की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 90 के स्ट्राइक वाली कॉल 3.50 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 5.5 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 2.5 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Tata Chemical Future

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Tata Chemical के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 960/970 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 929 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 938 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें