Get App

इस हफ्ते हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, DII रहे नेट बायर, पीएसयू बैंक चमके

18 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में भारतीय बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और इंग्लैंड में महंगाई के 41 साल के हाई पर पहुंचने से बाजार सेटीमेंट को चोट पहुंची

Translated By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 19, 2022 पर 10:12 AM
इस हफ्ते  हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, DII रहे नेट बायर, पीएसयू बैंक चमके
18 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 131.56 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 61,663.48 के स्तर पर बंद हुआ।

18 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में भारतीय बाजार हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और इंग्लैंड में महंगाई के 41 साल के हाई पर पहुंचने से बाजार सेटीमेंट को चोट पहुंची । इस हफ्ते घरेलू संस्थागत निवेशक नेट बायर रहे है। जबकि अक्टूबर मे थोक महंगाई दर 19 महीने केनिचले स्तर पर आ गई है। वहीं खुदरा महंगाई उम्मीद के मुताबिक रही है।

18 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 131.56 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 61,663.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 41 अंक यानी 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 18,307.7 के स्तर पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। Sun TV Network, Mahindra & Mahindra Financial Services, Emami, Delhivery, New India Assurance Company, Polycab India और Adani Power मिडकैप के सबसे बड़े लूजर रहे। वहीं Union Bank of India, Exide Industries, Honeywell Automation, Hindustan Aeronautics में 5-10 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

18 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.8 फीसदी टूटा है। Chemcon Speciality Chemicals, SMS Pharmaceuticals, Kopran, Gayatri Projects, Nureca, Ashiana Housing और Cressanda Solution मे 15-22 फीसदी की गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ Kamdhenu, Kirloskar Oil Engines, GOCL Corporation, Rail Vikas Nigam, Alicon Castalloy, Atul Auto, JTEKT India, Tanfac Industries, Timken India और Hindustan Construction Company में 20-26 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें