Delhivery Stock Price: डिलीवरी के बिजनेस में शामिल Delhivery के शेयरों का लॉकइन पीरियड (Lock-in Period) आने वाले हफ्ते में खत्म होने वाला है। IPO लाने से पहले कंपनी में कुछ निवेशकों ने पैसा लगाया था जिसका लॉकइन पीरियड 24 नवंबर को खत्म हो रहा है। कंपनी में कई प्राइवेट इक्विटी (PE) और वेंचर कैपिटल (VC) फर्म्स शामिल थीं। इनमें से कुछ इस निवेश पर भारी मुनाफे में हैं। कुछ लॉस में भी हैं। अगले हफ्ते लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद Delhivery के 59.8 करोड़ शेयरों को बेचने का रास्ता खुल जाएगा। यह कंपनी में 82.42 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।
माना जा रहा है कि लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद Softbank, Nexus Partners, Canada Pension Plan Investment Board (CPP Investments), Tiger Global, Times Internet और Fedex अपने शेयर बेच सकते हैं। लॉक-इन पीरियड 24 नवंबर को खत्म होने जा रहा है।
Delhivery में किसने किस भाव पर किया है निवेश
Softbank's की फर्म SVF Doorbell (Cayman) की Delhivery में 18.5% हिस्सेदारी है। उसने ये शेयर प्रति शेयर 196 रुपये के प्राइस पर खरीदे थे। 18 नवंबर को देल्हीवेरी के शेयर 350 रुपये के प्राइस पर बंद हुए थे। इस हिसाब से सॉफ्टबैंक को इस निवेश पर 78.5 फीसदी प्रॉफिट हो रहा है। Tiger Global ने देल्हीवेयर के शेयर प्रति शेयर 86 रुपये के प्राइस पर लिए थे। इस हिसाब से उसे अपने निवेश पर 4 गुना प्रॉफिट हो रहा है। टाइगर ग्लोबल की देल्हीवेयर में 5.2% हिस्सेदारी है।
Nexus Partners की देल्हीवेयर में 9.1 फीसदी हिस्सेदारी है। उसने कंपनी के शेयर 27 रुयये के औसत प्राइस पर खरीदे थे। इस हिसाब से उसे अपने निवेस पर 13 गुना रिटर्न हो रहा है। CPP की देल्हीवेयर में 6 फीसदी हिस्सेदारी है। उसने कंपनी के शेयर 190 रुपये के प्राइस पर लिए थे। इस तरह उसे 84 फीसदी मुनाफा अपने निवेश पर हो रहा है।
Delhivery में किसको है सबसे ज्यादा मुनाफा
Delhivery में निवेश पर सबसे ज्यादा मुनाफा Times Internet को हो रहा है। इसकी देल्हीवेरी में 3.9 फीसदी हिस्सेदारी है। इसने देल्हीवेयर के शेयर औसत 3.5 रुपये के प्राइस पर लिए थे। इस हिसाब से टाइम्स इंटरनेट को इस निवेश पर 100 गुना मुनाफा हो रहा है। कंपनी ने देल्हीवेयर के आईपीओ के दौरान अपनी कुछ हिस्सेदारी बेची थी।
हालांकि, Fedex को Delhivery में अपने निवेश पर लॉस हो रहा है। 2021 में दोनों कंपनियों ने आपस में एक समझौता किया था। इसके तहत Fedex के ग्लोबल नेटवर्क को देल्हीवेयर के इंडियन बिजनेस में कंबाइन किया गया था। इस तरह Fedex की देल्हीवेयर में 2.9 फीसदी हिस्सेदारी है। उसने देल्हीवेयर का शेयर प्रति शेयर 356 के प्राइस पर लिया था। इस तरह उसे इस इनवेस्टमेंट पर थोड़ा लॉस हो रहा है।