Market view: ओपनिंग से ज्यादा जरूरी रहेगी बाजार की क्लोजिंग , IT, FMCG और फार्मा शेयरों पर रखें फोकस- अनुज सिंघल

Market outlook : शॉर्ट कवरिंग के लिए निफ्टी को कल का शिखर 24,360 पार करना जरूरी है। क्योंकि 24,400 के ऊपर बंद होने पर ही बाजार में बड़ी रैली बनेगी। IT, FMCG और फार्मा शेयरों पर फोकस करें।

अपडेटेड Aug 14, 2024 पर 8:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज ने कहा कि निफ्टी बैंक की रिकवरी को HDFC बैंक ने पंचर किया है। निफ्टी बैंक make or break स्तर पर पर है।

Market view:13 अगस्त के कारोबारी सत्र में HDFC बैंक में दबाव ने बाजार का सेंटीमेंट बिगाड़ दिया था। जिसके कारण 13 अगस्त के कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी करीब 1% की गिरावट  लेकर बंद हुए थे। ऐसे में.बाजार की आगे की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि आज की क्लोजिंग पर बाजार की नजर रहेंगी। आज निफ्टी, बैंक निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। उनका कहना है कि ग्लोबल संकेत शानदार लेकिन कल हम अपने कारण से गिरे थे। अगर बाजार हिंडेनबर्ग-SEBI मुद्दे से डरा हुआ है तो गैप अप फेल हो जाएगा। FIIs अब बाजार पर नेट शॉर्ट हैं, भारी संख्या में शॉर्ट पोजीशन जोड़ी भी हैं।

अनुज का कहना है कि बाजार के लिए आज ओपनिंग से ज्यादा जरूरी क्लोजिंग रहेगी। आज अगर कल का निचला स्तर टूटा तो बाजार काफी कमजोर हो जाएगा। वहीं आज बाजार के लिए ब्रेंट क्रूड बढ़कर 81 प्रति डॉलर बैरल पर पहुंच गया है जो कि एक और दिक्कत है। अगर आज बाजार दिन के शिखर पर बंद हुआ तो समझिए करेक्शन खत्म हुई। अगले कुछ दिन पोजीशन थोड़ी हल्की रखें और सिर्फ इंट्राडे ट्रेड करें। उनका कहना है कि बेस केस अब भी वही है- अगली चाल के निचले स्तर होल्ड हुए तो नया हाई जल्द संभव है। पुट कॉल रेश्यो कल panic zone तक टूटा है।

बाजार पर अपनी राय देते हुए उन्होंने आगे कहा कि अगर आज भी बाजार रिकवर नहीं करता है तो कुछ दिक्कत है। स्क्रीन का सम्मान करें, अगर बाजार अच्छी खबरों पर गिरने लगे तो बाहर निकल जाएं। शॉर्ट कवरिंग के लिए निफ्टी को कल का शिखर 24,360 पार करना जरूरी है। क्योंकि 24,400 के ऊपर बंद होने पर ही बाजार में बड़ी रैली बनेगी। पोजीशनल लॉन्ग सौदों के लिए 23,894 का सख्त SL रखें । IT, FMCG और फार्मा शेयरों पर फोकस करें।


निफ्टी पर रणनीति

अनुज का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24,250-24,300 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। उसके बाद बड़ा रजिस्टेंस 24,350-24,450 (कल का हाई, 20 DEMA) पर है। इसके लिए पहला सपोर्ट 24,050-24,125 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन के मुताबिक) पर और अगला बड़ा सपोर्ट 23,890-24,000 (पिछले हफ्ते का panic low) पर है।

अनुज का कहना है कि अगर गैपअप फेल होने लगे तो बेचें। SL- सुबह का शिखर रखें। 30-45 मिनट बाद जब बाजार स्थिर हो जाए तो खरीदें। आज के जैसे दिन पहली रैली में बिकवाली आती है। दूसरी रैली असली टेस्ट होगी, अगर दिन का शिखर निकला तो शॉर्ट कवरिंग संभव है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज ने कहा कि निफ्टी बैंक की रिकवरी को HDFC बैंक ने पंचर किया है। निफ्टी बैंक make or break स्तर पर पर है। 49,785 का कल का निचला स्तर 49,659 के panic low के बेहद पास था। बैंक निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 49,659-49,785 (हाल के निचले स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 49,000 (चार्ट के मुताबिक) पर है। पहला रजिस्टेंस 50,300-50,400 (ऑप्शन के मुताबिक) परहै। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 50,550-50,600 (कल का हाई) पर है। बैंक निफ्टी को सिर्फ इंट्राडे और दोनों तरफ ट्रेड करें। गैप अप फेल होने पर बेचें, SL दिन का शिखर पर रखें। पहले घंटे में स्थिरता आने पर खरीदें और दिन का निचला स्तर पर स्टॉपलॉस लगाए।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।