MF Investment : तेज उतार-चढ़ाव के बीच बाजार में निवेशकों का भरोसा कुछ हिल रहा है। AMFI ने मार्च MF निवेश का डाटा जारी किया है जिसमें इक्विटी MF इनफ्लो 11 महीने के निचले स्तरों पर पहुंच गया है। साथ ही SIP इनफ्लो में भी गिरावट है। मार्च के MF में निवेश से जुड़े आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च में MF में निवेश घटा है और इक्विटी MF इनफ्लो 11 महीने के निचले स्तरों पर पहुंच गया है। इस अवधि में इक्विटी स्कीमों में होने वाला निवेश महीने दर महीने आधार पर 14 फीसदी घटकर 25,017 करोड़ रुपए पर रहा है। लगातार दूसरे महीने इक्विटी MF इनफ्लो में गिरावट देखने को मिली है।
AMFI के ताजे आंकड़ों के मुताबिक सेक्टोरल/थिमेटिक फंड्स में होने वाला निवेश महीने दर महीने आधार पर 97 फीसदी घटा है। वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप में जमकर निवेश हो रहा है। मार्च में SIP इनफ्लो 4 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। SIP निवेश फरवरी के 25,999 करोड़ रुपए से घटकर 25,926 करोड़ रुपए पर आ गया है। मार्च में 51 लाख SIP अकाउंट बंद किए गए हैं।
मार्च के MF निवेश आंकडों पर नजर डालें तो इस महीने SIP को जरिए होने वाला निवेश फरवरी के 25,999 करोड़ रुपए से घटकर 25,926 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, जनवरी 2025 में ये आकड़ा 26,459 करोड़ रुपए पर रहा था। जबकि, दिसंबर 2024 में एसआईपी के जरिए 26,459 करोड़ रुपए का और नवंबर 2024 में 25,320 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था। वहीं, अक्तूबर 2024 में ये आकंड़ा 25,323 करोड़ रुपए पर रहा था।
मार्च में इक्विटी फंडों होने वाला निवेश भी फरवरी के 29,241 करोड़ रुपए से घटकर 25,017 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, जनवरी 2025 में ये आकड़ा 39,706 करोड़ रुपए पर रहा था। जबकि, दिसंबर 2024 में इंक्विटी फंडों 41,136 करोड़ रुपए का और नवंबर 2024 में 35,927.3 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था। वहीं, अक्तूबर 2024 में ये आकंड़ा 41,865 करोड़ रुपए पर रहा था।
मार्च में लार्जकैप फंड्स में होने वाला निवेश भी फरवरी के 2,866 करोड़ रुपए से घटकर 2,479 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, जनवरी 2025 में ये आकड़ा 3,063.3 करोड़ रुपए पर रहा था। जबकि, दिसंबर 2024 में लार्जकैप फंड्स में 2,011 करोड़ रुपए का और नवंबर 2024 में 2,548 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था। वहीं, अक्तूबर 2024 में ये आकंड़ा 3,452 करोड़ रुपए पर रहा था।
हालांकि मार्च में स्मॉलकैप फंड्स में होने वाले निवेश में महीने दर महीने आधार पर बढ़त हुए है। मार्च में स्मॉलकैप फंड्स में होने वाला निवेश फरवरी के 3,722.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 4,092 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, जनवरी 2025 में ये आंकड़ा 5,720 करोड़ रुपए पर रहा था। जबकि, दिसंबर 2024 में स्मॉलकैप फंड्स में 4,668 करोड़ रुपए का और नवंबर 2024 में 4,111.9 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था। वहीं, अक्तूबर 2024 में ये आकंड़ा 3,772 करोड़ रुपए पर रहा था।