Markets Trend : क्रूड के 98 डॉलर के पार जाने से बाजार सहम गया है। इसके चलते आज रिकवरी की सारी कोशिशें नाकाम हो गईं। निफ्टी करीब 150 प्वाइंट टूटा है। इसके लिए 23800 के लेवल को बचाने का चैलेंज खड़ा हो गया है। बैंक निफ्टी ने आज की गिरावट को लीड किया है। HDFC BANK, SBI और ICICI बैंक ने प्रेशर बनाया है। मिड और स्मॉलकैप भी पस्त नजर आ रहे हैं। INDIX VIX में भी उछाल आया है। आज केमिकल और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। दोनों इंडेक्स करीब दो फीसदी फिसले हैं। PSU बैंक भी पिटे है। लेकिन ऑटो शेयरों की रफ्तार कायम है। हीरो मोटो और बजाज ऑटो वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। वहीं इंफोसिस के नतीजों के पहले IT इंडेक्स फ्लैट कारोबार कर रहा है।
अच्छे नतीजों के बावजूद इंडसइंड बैंक करीब 6 फीसदी टूटा है। वहीं Q1 रिजल्ट्स के बाद HPCL,निप्पॉन लाइफ और विशाल मेगामार्ट में भी बिकवाली आई है। नतीजों के लिहाज से कल दिन काफी अहम है। कल निफ्टी की चार कंपनियां,श्रीराम फाइनेंस,टाटा कंज्यूमर,NTPC और SBI LIFE के रिजल्ट आएंगे। श्रीराम फाइनेंस का मुनाफा 52% बढ़ सकता है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन में भी सुधार संभव है। साथ ही बैंक ऑफ बड़ौदा,CG पावर,लॉरस लैब समेत वायदा की 13 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।
बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार के लिए बैक टू बैक खराब सेशन रहा। 3 दिनों में रेंज के ऊपरी और निचले स्तर पर पहुंचे हैं। बैंक निफ्टी ने आज फिर ब्रेकडाउन को लीड किया। निफ्टी अब आखिरी बड़े सपोर्ट यानी 23,800 के करीब है। बैंक निफ्टी भी अब बड़े सपोर्ट यानी 56,400 के नीचे है। एक बार फिर मिड और स्मॉल कैप में गिरावट दिख रही है। कच्चे तेल ने फिर सरदर्द बढ़ाया है। यह $100/bbl के बेहद करीब है। नतीजों के मौसम से भी बाजार को सपोर्ट नहीं मिल रहा है। लेकिन INDIA VIX में अभी भी घबराहट के संकेत नहीं हैं।
बाजार में 3 दिनों से पैसा बेच कर बना है। लेकिन अब हम एक बहुत अहम स्तर पर हैं। दिक्कत ये है कि बाजार के पास कोई बड़ा ट्रिगर नहीं है। कोई एक भी बड़ा इंडेक्स शेयर अपट्रेंड में नहीं है और पिछले शुक्रवार की बड़ी रैली अब हमारे खिलाफ काम कर रही है। नतीजे भी मिले-जुले ही आ रहे हैं और कमेंट्री भी। सबसे बड़ा उदाहरण है SRF है जो 2 दिन में 10% लुढ़का है।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए 23,750-23,850 पर सपोर्ट और 23,950-24,050 पर रेजिस्टेंस है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 55,800-56,000 पर सपोर्ट और 56,700-56,900 पर रेजिस्टेंस है।
बाजार अब आखिरी सपोर्ट पर है। ऐसे में यहां शॉर्ट लेकर ना जाएं और अगर लेकर जा रहे हैं तो पोजीशन को हेज कर लें। लेकिन बाजार कमजोर है और अगर गैपअप हुआ तो फेल होने का रिस्क होगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।