Market cues : बाजार में एक बाउंसबैक की उम्मीद, लेकिन इस बढ़त के टिके रहने की संभावना कम
Nifty Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी में और रिकवरी होती है तो इसे 22,600 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है और इसके बाद 22,800 पर बड़ा रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी को 22,200 पर पहला सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। अगर यह लेवल टूटता है तो निफ्टी 22,000 की तरफ गिर सकता है
Trade Setup : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार छठे सेशन में भी बिकवाली जारी रखी और 1 अक्टूबर को 9,484 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
Trade setup for today : दिन के निचले स्तर से 200 से ज्यादा अंकों की रिकवरी के बावजूद निफ्टी दबाव में रहा। 1 अक्टूबर को यह 0.88 प्रतिशत गिरकर छह महीने के नए निचले स्तर पर बंद हुआ और लगातार चौथे सेशन में इसमें गिरावट जारी रही। RSI पर 'ओवरसोल्ड' स्थिति के बाद इंडेक्स में थोड़े समय के लिए उछाल देखने को मिल सकता है। हालांकि,कमजोर मार्केट स्ट्रक्चर,US बॉन्ड यील्ड और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और ऊंचे इंडिया VIX के बीच इस बढ़त के टिके रहने की संभावना कम है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी में और रिकवरी होती है तो इसे 22,600 पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है और इसके बाद 22,800 पर बड़ा रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी को 22,200 पर पहला सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। अगर यह लेवल टूटता है तो निफ्टी 22,000 की तरफ गिर सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (22,422) के लिए अहम लेवल
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 22,567, 22,660 और 22,810
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 22,266, 22,174 और 22,023
निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
डेली चार्ट पर निफ्टी ने लंबी निचली शैडो वाली एक बेयरिश कैंडल बनाई,जो निचले स्तरों पर खरीदारी आने के बावजूद कमजोरी का संकेत देती है। लोअर-हाई और लोअर-लो का पैटर्न जारी रहा और सभी अहम मूविंग एवरेज नीचे की ओर रहे। RSI गिरकर 22.57 पर आ गया,जिससे यह ओवरसोल्ड जोन में चला गया और अपनी सिग्नल लाइन से नीचे बना रहा। MACD भी नीचे की ओर झुकता रहा और लाल हिस्टोग्राम बार लगातार चौथे सेशन में बढ़ता रहा। ये सभी टेक्निकल इंडिकेटर इंडेक्स में लगातार बनी कमजोरी की ओर इशारा कर रहे हैं,हालांकि RSI की बहुत ज्यादा ओवरसोल्ड रीडिंग से शॉर्ट-टर्म में उछाल आ सकता है।
बैंक निफ्टी (54,451) के लिए अहम लेवल
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 54,928, 55,170 और 55,561
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 54,145, 53,903 और 53,511
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,897, 57,285
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 54,053, 52,784
बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
डेली चार्ट पर बैंक निफ्टी ने एक छोटी बॉडी वाली बेयरिश कैंडल बनाई,जिसकी ऊपरी और निचली शैडो लंबी थीं। यह 'हाई-वेव कैंडलस्टिक पैटर्न' जैसा दिखता है और बुल्स और बेयर्स के बीच असमंजस की स्थिति को दिखाता है। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा और शॉर्ट और मीडियम टर्म मूविंग एवरेज में गिरावट का ट्रेंड जारी रहा। RSI गिरकर 32.80 पर आ गया और अपनी रेफरेंस लाइन से नीचे बना रहा,जबकि MACD में गिरावट का ट्रेंड जारी रहा,हालांकि हिस्टोग्राम में कमजोरी लगातार दूसरे सेशन में कम हुई। कुल मिलाकर,टेक्निकल इंडिकेटर इंडेक्स में लगातार कमजोरी का संकेत दे रहे हैं। मोमेंटम में कुछ कमी के संकेत के बावजूद प्राइस स्ट्रक्चर मंदी वाला बना हुआ है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने लगातार छठे सेशन में भी बिकवाली जारी रखी और 1 अक्टूबर को 9,484 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। पिछले छह सेशन में उनकी कुल बिकवाली 43,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रही है। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने बाजार को सहारा देना जारी रखा और 10,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा के शेयर खरीदे।
इंडिया VIX
मार्केट में संभावित उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया VIX गुरुवार को 7.15 प्रतिशत बढ़कर 14.45 पर पहुंच गया। यह सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर चला गया,जिससे तेजड़ियों में बेचैनी बढ़ने का संकेत मिला। इसके 14 के लेवल से ऊपर बने रहने पर मार्केट सतर्क रह सकता है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 1 अक्टूबर को गिरकर 0.77 हो गया, जबकि पिछले सेशन में यह 0.79 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: अंबुजा सीमेंट्स
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: बंधन बैंक, SAIL
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।