Market cues : 23400 के ऊपर टिके रहने पर ही निफ्टी में आएगी रिकवरी, यह सपोर्ट टूटने पर 23200-23100 तक बढ़ सकती है गिरावट
Market cues : Nifty को 23,600-23,700 के रेजिस्टेंस को तोड़ कर ऊपर जाने के लिए 23,400 के स्तर से ऊपर बने रहना होगा,जिसके बाद 24,000 का स्तर आएगा जो एक अहम रेजिस्टेंस लेवल बना हुआ है। इस लेवल से ऊपर जाने पर ही तेजड़िए फिर से मजबूत हो सकते हैं। हालांकि,अगर Nifty 23,400 के ऊपर टिक नहीं पाता है,तो आने वाले सत्रों में इंडेक्स गिरकर 23,200-23,100 के स्तर तक जा सकता है
Market cues : बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो 13 मई को पिछले सत्र के 0.93 पर ही बना रहा। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है
Market cues : पिछले तीन सत्रों में भारी गिरावट के बाद Nifty 50 में स्थिरता देखने को मिली और 13 मई को यह 0.1% की बढ़त के साथ बंद हुआ। रुपये में लगातार गिरावट और नए निचले स्तर पर पहुंचने,तेल की कीमतों के $100 प्रति बैरल से ऊपर बने रहने,FII की लगातार बिकवाली और VIX के ऊंचे स्तरों के कारण बाजार में सतर्कता बनी रही। तकनीकी संकेतक मंदड़ियों के पक्ष में रहे।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि Nifty को 23,600-23,700 के रेजिस्टेंस को तोड़ कर ऊपर जाने के लिए 23,400 (यह एक अहम लेवल है क्योंकि यह अप्रैल की रैली के 50 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट को दिखाता है) के स्तर से ऊपर बने रहना होगा,जिसके बाद 24,000 का स्तर आएगा जो एक अहम रेजिस्टेंस लेवल बना हुआ है। इस लेवल से ऊपर जाने पर ही तेजड़िए फिर से मजबूत हो सकते हैं। हालांकि,अगर Nifty 23,400 के ऊपर टिक नहीं पाता है तो आने वाले सत्रों में इंडेक्स गिरकर 23,200-23,100 के स्तर तक जा सकता है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,297, 23,221 और 23,099
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 23,542, 23,617 और 23,740
स्पेशल फॉर्मेशन : Nifty ने डेली टाइमफ्रेम पर एक छोटी बॉडी वाली बुलिश कैंडल बनाई,जिसमें एक लंबी ऊपरी शैडो और एक छोटी निचली शैडो थी। यह दिखाता है कि ऊपरी स्तरों पर दबाव है,लेकिन निचले स्तरों पर कुछ खरीदारी में भी दिलचस्पी है। इंडेक्स सभी मुख्य मूविंग एवरेज से नीचे रहा और'लोअर हाई-लोअर लो'पैटर्न बनाए रखा,जबकि सभी मूविंग एवरेज नीचे की ओर ही जाते रहे। RSI थोड़ा बढ़कर 40 से ऊपर चला गया,लेकिन सिग्नल लाइन से नीचे ही रहा। MACD शून्य रेखा से नीचे खिसक गया और सिग्नल रेखा के नीचे ही बना रहा,जबकि लाल हिस्टोग्राम बार्स चौड़े होते गए। ये सभी इंडीकेटर लगातार जारी मंदी के रुझान का संकेत हैं।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 53,932, 54,147 और 54,494
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 53,237, 53,023 और 52,675
फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 54,422, 55,809
फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 52,798, 51,532
स्पेशल फॉर्मेशन : निफ्टी बैंक 99 अंक गिर गया और इसने एक छोटी बॉडी वाली बेयरिश कैंडल बनाई,जिसमें एक लंबी ऊपरी शैडो और एक छोटी निचली विक थी। यह इस बात का संकेत है कि निचले स्तरों पर सीमित खरीदारी का समर्थन होने के बावजूद,ऊपरी स्तरों पर दबाव बना हुआ है। सभी प्रमुख मूविंग एवरेज नीचे की ओर ही बढ़ते रहे और इसके साथ ही लगातार'लोअर हाई-लोअर लो'का पैटर्न भी बना रहा। RSI 40 से नीचे, 38.99 पर बना रहा। वहीं MACD रेफरेंस और ज़ीरो दोनों लाइनों से नीचे रहा और लाल हिस्टोग्राम बार और ज्यादा फैलते गए। ये सभी इंडिकेटर बैंकिंग इंडेक्स में लगातार कमजोरी की ओर इशारा करते हैं।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
इंडिया VIX
मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला India VIX 0.75 प्रतिशत बढ़कर 19.43 पर पहुंच गया। लगातार चौथे सत्र में भी इसकी बढ़त जारी रही, जिससे यह संकेत मिलता है कि तेजड़ियों के बीच बेचैनी बढ़ रही है। तेजड़ियों का आत्मविश्वास फिर से जगाने के लिए यह जरूरी है कि VIX गिरे और 17 के स्तर से नीचे बना रहे।
पुट कॉल रेशियो
बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो (PCR) 13 मई को पिछले सत्र के 0.93 पर ही बना रहा। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।