Market cues : पिछले तीन सत्रों में भारी गिरावट के बाद Nifty 50 में स्थिरता देखने को मिली और 13 मई को यह 0.1% की बढ़त के साथ बंद हुआ। रुपये में लगातार गिरावट और नए निचले स्तर पर पहुंचने,तेल की कीमतों के $100 प्रति बैरल से ऊपर बने रहने,FII की लगातार बिकवाली और VIX के ऊंचे स्तरों के कारण बाजार में सतर्कता बनी रही। तकनीकी संकेतक मंदड़ियों के पक्ष में रहे।
