Market cues : बाजार में मजबूती का ट्रेंड कायम रहने की उम्मीद, निफ्टी में जल्द ही 24500 का लेवल मुमकिन

Market cues : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी को 24,500 के अहम रेजिस्टेंस लेवल तक ऊपर जाने के लिए 24,100 के ऊपर वापस आना होगा और वहां टिके रहना होगा। इससे बुल्स मजबूत हो सकते हैं। हालांकि, अभी 23,750-23,650 के जोन में तत्काल सपोर्ट मिल रहा है।

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 8:42 AM
Market cues : मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स India VIX सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा और 2.48 प्रतिशत गिरकर 14.35 पर आ गया

Market cues : वेस्ट एशिया में तनाव कम होने के साथ ही 15 जून को निफ्टी में एक बार फिर गैप-अप ओपनिंग हुई और इसने लगातार दूसरे सेशन में अपनी बढ़त जारी रखी। इसमें कल 1 प्रतिशत के तेजी रही। डाउन-स्लोपिंग ट्रेंडलाइन के ऊपर ब्रेकआउट,50-दिन के EMA के ऊपर निर्णायक बढ़त,बुलिश ब्रेकअवे गैप का बनना और मोमेंटम इंडिकेटर्स के मजबूत होने को देखते हुए,ट्रेंड के पॉजिटिव बने रहने की उम्मीद है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि निफ्टी को 24,500 के अहम रेजिस्टेंस लेवल तक ऊपर जाने के लिए 24,100 के ऊपर वापस आना होगा और वहां टिके रहना होगा। इससे बुल्स मजबूत हो सकते हैं। हालांकि, अभी 23,750-23,650 के जोन में तत्काल सपोर्ट मिल रहा है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस :23,968, 24,014 और 24,088


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,820, 23,775 और 23,701

स्पेशल फॉर्मेशन :गैप-अप ओपनिंग के बाद निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडल बनाई,जिससे 23,750 पर नीचे की ओर झुकी हुई ट्रेंडलाइन के अहम रेजिस्टेंस लेवल के ऊपर अपसाइड ब्रेकआउट का संकेत मिला। इंडेक्स ने 25 मई के बाद पहली बार क्लोजिंग के आधार पर अपना 50-दिन का EMA वापस हासिल किया,जबकि शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज ऊपर की ओर बढ़ते रहे। RSI बढ़कर 56.33 पर पहुंच गया और इसने पॉजिटिव क्रॉसओवर बनाए रखा,जबकि MACD ने बुलिश क्रॉसओवर दिखाया और हिस्टोग्राम ने 29 मई के बाद पहली बार ग्रीन बार बनाया। ये सभी संकेत बुलिश मोमेंटम के मजबूत होने और निकट भविष्य के लिए पॉजिटिव आउटलुक की ओर इशारा करते हैं।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,636, 57,798 और 58,059

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 57,112, 56,951 और 56,689

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 59,195, 61,678

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 56,617, 55,897

स्पेशल फॉर्मेशन : निफ्टी बैंक में 0.7 प्रतिशत की बढ़त हुई और गैप-अप ओपनिंग के बाद डेली टाइमफ्रेम पर एक'बेयरिश कैंडल'बनी,जो कुछ प्रॉफिट बुकिंग के बावजूद पॉजिटिव ट्रेंड का संकेत है। इंडेक्स ने अपने अप्रैल के हाई 57,456 के ऊपर इंट्राडे ब्रेकआउट दिखाया,जो आगे और बढ़त के लिए अहम है। यह सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर बना रहा,जिसमें शॉर्ट और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज दोनों ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। RSI बढ़कर 67.24 हो गया,जबकि MACD ने ज़ीरो लाइन के ऊपर बुलिश क्रॉसओवर बनाए रखा और साथ ही हिस्टोग्राम की हरी बार्स में और बढ़ोतरी हुई। ये सभी बातें बुलिश ट्रेंड और आगे बढ़ने की संभावना की ओर इशारा करते हैं।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image715062026

Sensex Today : इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स India VIX सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा और 2.48 प्रतिशत गिरकर 14.35 पर आ गया,जो तेजी की उम्मीद रखने वालों के लिए अच्छी बात है। तेजी का माहौल बनाए रखने के लिए VIX का 15 के स्तर से नीचे बने रहना जरूरी है।

Asian markets today: ईरान डील में राहत की रैली से एशियाई बाजार में मिला-जुला कारोबार, सेंट्रल बैंक की पॉलिसी पर बाजार की नजर

Sensex Today : पुट कॉल रेशियो

बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो 15 जून को पिछले सेशन के 1.41 से गिरकर 0.99 पर आ गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

Sensex Today : F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक:कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक:केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।