Market cues : 9 जून को बैंकिंग सेक्टर के सपोर्ट से निफ्टी में 0.50 फीसदी की रैली देखने को मिली। जबकि पिछले सेशन में इसमें 1 फीसदी की गिरावट आई थी। कुल मिलाकर,ट्रेंड अभी भी कमजोर है क्योंकि इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज के नीचे ट्रेड कर रहा है। हालांकि,सपोर्ट लेवल के पास बुलिश रिवर्सल-टाइप पैटर्न बनने से रिकवरी देखने को मिली। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 50 23,500–23,600 के जोन के ऊपर मज़बूत और टिकाऊ क्लोजिंग नहीं देता, तब तक रेंज-बाउंड ट्रेडिंग जारी रह सकती है। इसके बाद 23,800–24,000 की ओर ऊपर जाने की संभावना बढ़ सकती है। तब तक इसके लिए तत्काल सपोर्ट 23,100 पर है,जिसके नीचे पर 23,000 का लेवल अगला सपोर्ट होगा।
