Market cues : मंदड़ियों का दबाव कम होने के बावजूद ओवरऑल टेक्निकल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर, रहें सतर्क
Nifty Trade setup : बाजार जानकारों का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए 22,850 का स्तर एक अहम और सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस लेवल का काम कर सकता है। अगर इंडेक्स मजबूती से इस लेवल के ऊपर बढ़ता है तो इसके 23,100–23,300 के जोन की ओर जाने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि, अगर यह इस रुकावट को पार नहीं कर पाता तो बाजार कंसोलिडेशन के दौर में रह सकता है
Trade Setup : डेली चार्ट पर बैंक निफ्टी ने एक छोटी बॉडी वाली बेयरिश कैंडल बनाई,जिसमें ऊपर और नीचे साफ शैडो दिख रही थीं। इससे बुल्स और बेयर्स के बीच असमंजस की स्थिति का पता चलता है
Trade setup for today : 14 अक्टूबर को प्रॉफिट बुकिंग के कारण निफ़्टी पर दबाव बना और यह 0.44 प्रतिशत गिर गया। मोमेंटम इंडिकेटर्स से मंदी का दबाव कम होने के संकेत मिले। हालांकि, मेन टेक्निकल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर है,जबकि इंडिया VIX लगातार सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है। आगे चलकर 22,850 का स्तर जो 20-दिन के EMA और बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन से मेल खाता है, एक अहम और सबसे नजदीकी रेजिस्टेंस लेवल के तौर पर काम कर सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी इस लेवल से ऊपर बढ़ता है तो इसके 23,100–23,300 जोन की ओर जाने की संभावना बढ़ सकती है। हालांकि,अगर यह इस रुकावट को पार नहीं कर पाता तो मार्केट कंसोलिडेशन के दौर में रह सकता है। निफ्टी के लिए 2,500 पर तत्काल सपोर्ट है और उसके बाद 22,300–22,200 का अहम सपोर्ट जोन होगा।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (22,623) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 22,723, 22,769 और 22,846
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 22,570, 22,524 और 22,448
निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर ऊपर और नीचे शैडो वाली एक छोटी बेयरिश कैंडल बनाई है,जो लगातार उतार-चढ़ाव के बीच अनिश्चितता और किसी स्पष्ट दिशा के बारे में पक्के संकेत न होने को दिखाता है। पिछले सेशन में 10-दिन के EMA के ऊपर बंद होने के बाद, इंडेक्स इस लेवल के ऊपर टिक नहीं पाया। कुल मिलाकर, इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है और 20-दिन, 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन के EMA नीचे की ओर बढ़ रहे हैं। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) थोड़ा गिरकर 41.66 पर आ गया, लेकिन यह अपनी सिग्नल लाइन से ऊपर बना रहा। वहीं,मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस (MACD) ज़ीरो लाइन से नीचे ट्रेड करने के बावजूद बुलिश क्रॉसओवर बनाए हुए था और ग्रीन हिस्टोग्राम बार और बढ़ गया। ये इंडिकेटर बताते हैं कि बेयरिश दबाव कम हो सकता है,हालांकि ओवरऑल टेक्निकल स्ट्रक्चर अभी भी कमजोर है।
बैंक निफ्टी (55,481) के लिए अहम लेवल
बैंक निफ्टी (55,316) के लिए अहम लेवल
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,558, 55,671 और 55,853
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 55,194, 55,082 और 54,900
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 55,897, 57,285
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 55,049, 54,053
बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
डेली चार्ट पर बैंक निफ्टी ने एक छोटी बॉडी वाली बेयरिश कैंडल बनाई,जिसमें ऊपर और नीचे साफ शैडो (shadows) दिख रही थीं। इससे बुल्स और बेयर्स के बीच असमंजस की स्थिति का पता चलता है। इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर अपने 10 डे एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) से ऊपर बना रहा, लेकिन पिछले सेशन में इन लेवल से ऊपर बंद होने के बाद,यह 20 डे EMA और बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन से नीचे आ गया। बैंक निफ्टी अपने 20 डे, 50 डे, 100 डे और 200 डे के EMA के नीचे ट्रेड कर रहा है, जो एक कमजोर टेक्निकल स्ट्रक्चर का संकेत है। RSI गिरकर 46.71 पर आ गया, लेकिन यह अपनी रेफरेंस लाइन के ऊपर बना रहा। वहीं, MACD लाइन लगातार चौथे सेशन में सिग्नल लाइन के ऊपर रही, जबकि हरे रंग का हिस्टोग्राम बार लगातार तीसरे सेशन में बढ़ता रहा। ये संकेत बताते हैं कि मंदी का दबाव कम हो सकता है,हालांकि ओवरऑल ट्रेंड अभी भी कमजोर है और इंडेक्स ने अभी तक कोई स्पष्ट दिशा तय नहीं की है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो (करोड़ रुपए में)
इंडिया VIX
मार्केट में उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स 'इंडिया VIX' (जिसे 'फियर गेज' भी कहा जाता है) पिछले कई सत्रों से हाई लेवल पर बना हुआ है। इसमें 3.58 प्रतिशत का उछाल आया है और यह 14.62 के स्तर पर पहुंच गया है, जो बाजार में तेजड़ियों के लिए सावधानी बरतने का संकेत है। अगर यह 15 के स्तर के ऊपर बना रहता है तो बाजार में उतार-चढ़ाव (वोलैटिलिटी) बढ़ सकती है और तेजड़ियों लिए जोखिम और बढ़ सकता है। इसके उलट,अगर यह 12 के स्तर से नीचे आता है तो बाजार की चिंताएं कम हो सकती हैं और तेजी के रुझान के लिए अधिक अनुकूल माहौल बन सकता है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 14 अक्टूबर को गिरकर 0.91 पर आ गया,जबकि पिछले सेशन में यह 1.16 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: SAIL
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: अंबुजा सीमेंट्स और केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।