Market cues : आज Nifty के 23250–23800 के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, यह दायरा टूटने पर ही साफ होगी दिशा

Market cues : शॉर्ट टर्म में Nifty के 23,250–23,800 के दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद है। इस रेंज के ऊपर निकले पर निफ्टी में 24,000–24,100 के लेवल देखने को मिल सकते हैं। हालांकि,23,400 के नीचे बने रहने पर इंडेक्स नीचे की ओर 23,250 तक जा सकता है। इसके बाद 23,100 का लेवल भी नजर आ सकता है

अपडेटेड May 19, 2026 पर 8:23 AM
Story continues below Advertisement
Market cues :मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाले India VIX ने कल के सेशन में अपनी बढ़त जारी रखी और 4.47 प्रतिशत बढ़कर 19.63 के स्तर पर पहुंच गया। यह सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा

Market cues : Nifty ने 18 मई को अपनी शुरुआती सभी बड़ी गिरावटों की भरपाई कर ली और 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। लेकिन मोमेंटम इंडिकेटर्स और ऑसिलेटर्स अभी भी बेयरिश बने रहे। MACD और RSI में'सेल क्रॉसओवर'देखने को मिला,जो इस बात का संकेत है कि शॉर्ट-टर्म कमजोरी अभी भी जारी रहेगी।

वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX और तेल की कीमतें भी ऊंची बनी रहीं,जो तेजड़ियों के लिए जोखिम का संकेत है। बाजार जानकारों को उम्मीद है कि इंडेक्स नियर टर्म में 23,250–23,800 की रेंज में ट्रेड करेगा। इस रेंज के ऊपर,24,000–24,100 के स्तरों पर नजर रखनी चाहिए। हालांकि,23400 के नीचे बने रहने पर इंडेक्स नीचे की ओर 23,250 तक जा सकता है,जिसके बाद 23,100 का स्तर आ सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।


Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,699, 23,788 और 23,933

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,410, 23,320 और 23,176

स्पेशल फॉर्मेशन : Nifty ने एक बुलिश कैंडल बनाई,जिसमें नीचे की तरफ एक साफ शैडो थी। इसने शुरुआती बेयरिश गैप को भर दिया। यह इस बात का संकेत है कि निचले स्तरों पर खरीदारी में दिलचस्पी बढ़ रही है। इस पुलबैक के बावजूद,इंडेक्स 10 और 20-दिन के EMA से नीचे ही ट्रेड करता रहा। ये दोनों ही नीचे की ओर जा रहे थे। इसके अलावा,DI- का मान DI+ से ऊपर बना रहा,जिससे यह पता चलता है कि बेचने वाले,खरीदने वालों पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं। ये सभी संकेत मौजूदा बाजार में मंदी के रुझान की ओर इशारा करते हैं।

इन 10 मिड और स्मॉलकैप फंड्स ने 5 सालों में दिया लार्जकैप्स से बेहतर रिटर्न, क्या इनमें से किसी में है आपका निवेश?

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रेजिस्टेंस: 53,667, 53,876 और 54,214

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट: 52,992, 52,783 और 52,445

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित रेजिस्टेंस: 54,422, 55,809

फिबोनाची रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 52,798, 51,532

स्पेशल फॉर्मेशन : निफ्टी बैंक ने भी अपनी गिरावट की काफी भरपाई कर ली। फिर भी 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। बैंकिंग इंडेक्स ने शुरुआती गिरावट के गैप को भर दिया और एक लॉन्ग लोअर विक (wick) वाली बुलिश कैंडल बनाई,जो निचले स्तरों पर मज़बूत खरीदारी की दिलचस्पी को दिखाता है। दिन के दौरान,इंडेक्स ने अप्रैल की रैली के 61.8 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट को टेस्ट किया और वापस ऊपर आया,लेकिन 50 प्रतिशत फिबोनाची रिट्रेसमेंट लेवल से नीचे ही रहा। यह सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा और मोमेंटम इंडिकेटर्स में एक बेयरिश क्रॉसओवर देखने को मिला। ये सभी संकेत बड़े ट्रेंड में कमजोरी की ओर इशारा करते हैं।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1618052026

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाले India VIX ने कल के सेशन में अपनी बढ़त जारी रखी और 4.47 प्रतिशत बढ़कर 19.63 के स्तर पर पहुंच गया। यह सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा,जो बुल्स के लिए चिंता का संकेत है। 20 के स्तर से ऊपर जाना बुल्स के लिए एक बड़ा जोखिम पैदा कर सकता है,जबकि 18 से नीचे बने रहना बुल्स के सेंटीमेंट के लिए मददगार साबित हो सकता है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो (PCR) पिछले सत्र के 1.01 के मुकाबले 18 मई को बढ़कर 1.24 हो गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, SAIL

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।