Market cues : 22850 के ऊपर टिकने पर ही निफ्टी के लिए खुलेगा 23000 की ओर बढ़ने का रास्ता
Nifty Trade setup : मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 22,850 के ऊपर टिका रहता है तो यह 23,000 की ओर बढ़ने का रास्ता खोल सकता है। इसके बाद इसमें 23,300–23,350 का लेवल भी आ सकता है,जो एक अहम रेजिस्टेंस एरिया का काम कर सकता है। वहीं दूसरी ओर, अगर निफ्टी 22,850 के ऊपर टिक नहीं पाता है,तो आगे और कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है
Trade Setup : बैंक निफ्टी ने भी डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाई,जिसमें एक स्पष्ट ऊपरी शैडो और एक छोटी निचली शैडो दिखाई दी। इंडेक्स ने अपना 'हायर हाई-हायर लो' स्ट्रक्चर बनाए रखा, जो यह दर्शाता है कि ऊंचे स्तरों पर कुछ बिकवाली के दबाव के बावजूद, इसमें एक सकारात्मक रुझान बना हुआ है
Trade setup for today : 15 अक्टूबर को निफ्टी में शानदार तेजी देखने को मिली। यह 1.66 प्रतिशत उछलकर पिछले चार महीनों की सबसे बड़ी एक दिन की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा। इंडेक्स ने मजबूती के साथ अपना 20 डे EMA और बोलिंगर बैंड्स की मिड लाइन को फिर से हासिल कर लिया। मोमेंटम इंडिकेटर्स में सुधार से यह भी संकेत मिला कि कम से कम फिलहाल के लिए बाजार लगाम खरीदारों के हाथ में आ गई है। हालांकि, बड़ा रुझान अभी भी कमजोर बना हुआ है,क्योंकि इंडेक्स अपने 50 डे और 200 डे EMA के नीचे कारोबार कर रहा है। इसलिए,एनालिस्ट्स ने सावधानी बरतने की सलाह दी है और वे मौजूदा तेजी को केवल एक रिलीफ रैली के रूप में देख रहे हैं।
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर निफ्टी 22,850 के ऊपर टिका रहता है तो यह 23,000 की ओर बढ़ने का रास्ता खोल सकता है। इसके बाद इसमें 23,300–23,350 का लेवल भी आ सकता है,जो एक अहम रेजिस्टेंस एरिया का काम कर सकता है। वहीं दूसरी ओर, अगर निफ्टी 22,850 के ऊपर टिक नहीं पाता है,तो आगे और कंसोलिडेशन देखने को मिल सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 22,700–22,600 की रेंज में सपोर्ट मौजूद है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 (22,997) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 23,057, 23,156 और 23,316
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 22,737, 22,638 और 22,478
निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर एक लंबी बुलिश कैंडल बनाई और अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के काफी ऊपर बंद हुआ,जो खरीदारी के मजबूत मोमेंटम का संकेत है। हालांकि, इंडेक्स अपने मीडियम-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज के नीचे ही ट्रेड करता रहा, जो व्यापक ट्रेंड में कमजोरी को दर्शाता है। रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) 50 के स्तर की ओर बढ़ा और इसमें एक बुलिश क्रॉसओवर देखने को मिला। इस बीच, मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डाइवर्जेंस (MACD) ने अपना पॉजिटिव क्रॉसओवर बनाए रखा है, और लगातार एक और सेशन में इसका हरा हिस्टोग्राम बार और बड़ा हो गया है। इन सभी तकनीकी संकेतकों को एक साथ देखें तो पता चलता है कि निकट भविष्य में बुलिश मोमेंटम बेहतर हो रहा है, हालांकि बड़ा ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है।
बैंक निफ्टी (55,810) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 56,019, 56,204 और 56,505
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 55,418, 55,232 और 54,932
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,285, 59,261
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 55,049, 54,053
बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
बैंक निफ्टी ने भी डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाई, जिसमें एक स्पष्ट ऊपरी शैडो और एक छोटी निचली शैडो दिखाई दी। इंडेक्स ने अपना 'हायर हाई-हायर लो' स्ट्रक्चर बनाए रखा, जो यह दर्शाता है कि ऊंचे स्तरों पर कुछ बिकवाली के दबाव के बावजूद, इसमें एक सकारात्मक रुझान बना हुआ है। इस तेजी के साथ-साथ ट्रेडिंग वॉल्यूम भी काफी मजबूत रहा। इंडेक्स अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज और बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन के काफी ऊपर बंद हुआ। यह अपने 50-दिन के EMA के करीब तो पहुंचा, लेकिन उसके नीचे ही रहा। साथ ही, यह अपने 100-दिन और 200-दिन के EMA के भी नीचे बना रहा, जो यह दर्शाता है कि व्यापक ट्रेंड अभी भी कमजोर है। RSI बढ़कर 51.59 पर पहुंच गया और इसने एक बुलिश क्रॉसओवर दर्ज किया।
इस बीच, MACD अपनी सिग्नल लाइन के ऊपर बना रहा और हरे रंग का हिस्टोग्राम बार लगातार चौथे सत्र में भी बढ़ता रहा। ये तकनीकी संकेत बुलिश मोमेंटम में सुधार और निकट अवधि में सकारात्मक रुझान की ओर इशारा करते हैं, हालांकि ऊपरी स्तरों पर रेजिस्टेंस और लंबी अवधि के अहम मूविंग एवरेज के नीचे इंडेक्स की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो (करोड़ रुपए में)
इंडिया VIX
बाजार की अस्थिरता को मापने वाला पैमाना इंडिया VIX कल 4.1 प्रतिशत गिरकर 14.02 पर आ गया है। इससे तेजड़ियों को कुछ राहत मिली है। हालांकि, बाजार में तेजी का रुख और मजबूत होने के लिए, इस इंडेक्स का 12 के स्तर से काफी नीचे आना जरूरी है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 15 अक्टूबर को बढ़कर 1.37 पर पहुंच गया जो 3 अगस्त के बाद का सबसे ऊंचा क्लोजिंग स्तर है। इससे पिछले सत्र में यह 0.91 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: अंबुजा सीमेंट्स, केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया, सेल
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।