Market cues : 29 मई को निफ्टी में 1.5 प्रतिशत की भारी गिरावट आई और यह शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज के साथ-साथ बोलिंगर बैंड्स की मिडलाइन से भी नीचे गिर गया। वीकली बेसिस पर भी,यह पिछले हफ्ते के हाई से ऊपर बंद होने में असफल रहा,जबकि शॉर्ट और मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज में गिरावट का रुख जारी रहा। इंडेक्स ने डेली चार्ट पर एक अपवर्ड ट्रेंडलाइन को भी नीचे की ओर तोड़ दिया है,जो बेयरिश सेंटिमेंट की वापसी का संकेत है। अगर इंडेक्स में आगे भी बिकवाली का दबाव बना रहता है तो 23,400 और 23,250 के स्तरों पर नजर रखना अहम होगा। इन स्तरों के नीचे जाने पर बेयर्स (मंदी लाने वाले) अपनी पकड़ और मजबूत कर सकते हैं। वहीं,ऊपर की तरफ 23,800–24,000 का जोन एक अहम रेजिस्टेंस बना हुआ है। बाजार जानकारों का कहना है कि इस दायरे से ऊपर कारोबार जारी रहने पर 24,300 की ओर तेजी का रास्ता खुल सकता है।
