Market cues : 16 अप्रैल को Nifty 50 में गैप-अप ओपनिंग के बाद कंसोलिडेशन देखने को मिला और यह 0.14 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। बाज़ार की नजर US-ईरान शांति वार्ता की संभावनाओं से जुड़ी जानकारियों पर थी। हालांकि,बाजार में शॉर्ट टर्म तेजी का रुख़ अभी भी बना हुआ है। इंडेक्स शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से काफ़ी ऊपर बना हुआ है और गिरते हुए VIX से भी इसे सहारा मिल रहा है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,100–24,000 के ज़ोन में है,जिसके बाद 10-दिन का EMA (23,700) आता है जो एक अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। बाजार जानकारों का कहना है कि ऊपर की तरफ 24,400 पर तत्काल रेजिस्टेंस की संभावना है। इस लेवल से ऊपर एक निर्णायक चाल निफ्टी के लिए 24,700–24,800 के लेवल तक का रास्ता खोल सकती है।
