Trade setup for today : 23 अक्टूबर को निफ्टी में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई। इस छोटे कारोबारी हफ्ते के दौरान इसमें लगातार गिरावट देखी गई और पूरे हफ्ते में यह 2.4 प्रतिशत नीचे गिरा। बाजार पर मंदड़ियों (bears) की पकड़ मजबूत हो गई है। इंडेक्स अपने सभी प्रमुख डेली मूविंग एवरेज से काफी नीचे कारोबार कर रहा है, तेजी का रुझान कमजोर पड़ गया है और तेल की कीमतें जून 2022 के बाद के अपने हाई पर पहुंच गई हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि 22,372 पर स्थित शुक्रवार का निचला स्तर (जहां से इंडेक्स ने अच्छी रिकवरी करते हुए 22,600 पर क्लोजिंग दी थी) तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इसके बाद 22,182 पर एक अहम सपोर्ट लेवल है। अगर इंडेक्स इसके नीचे जाता है तो बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। ऊपर की तरफ, 22,800 का स्तर (जो शुक्रवार के हाई और 20-डे के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) के करीब है) एक अहम रेजिस्टेंस जोन का काम कर सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके बाद 23,000 का स्तर इंडेक्स के लिए एक अगला बड़ा रेजिस्टेंस साबित हो सकता है।
