Market cues : टेक्निकल इंडीकेटर्स से मिल रहे अच्छे संकेत, 23800 के पार जाने पर निफ्टी में 24000–24200 का लेवल मुमकिन

Market cues : अगर आने वाले सेशन में निफ्टी में और खरीदारी दिखती है तो 23,800 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इसके बाद 24,000–24,200 के जोन में अगला बड़ा रेजिस्टेंस होगा। दूसरी ओर 23,500 तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। इसके बाद 23,300 एक अहम सपोर्ट लेवल का काम कर सकता है

अपडेटेड Jun 15, 2026 पर 7:25 AM
Market cues : गैप-अप ओपनिंग के बाद निफ्टी बैंक में 3% की तेजी आई और यह अपने लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर पहुंच गया, जिससे डेली टाइमफ्रेम पर एक लंबी ग्रीन कैंडल बनी

Market cues : US-Iran शांति समझौते की उम्मीदों के चलते 12 जून को निफ्टी में एक बड़ा कंसोलिडेशन ब्रेकआउट देखने को मिला और इसमें 2 प्रतिशत की तेजी आई। यह इंडेक्स साफ तौर पर अप्रैल की रैली के 50 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल से ऊपर चढ़ गया और अपने शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से भी ऊपर चला गया। ये दोनों ही ऊपर की ओर बढ़ रहे थे। मोमेंटम इंडिकेटर्स में भी सुधार दिखा है। इसलिए,अगर आने वाले सेशन में इंडेक्स में और खरीदारी होती है,तो 23,800 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। इसके बाद 24,000–24,200 का जोन अगला बड़ा रेजिस्टेंस होगा। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि नीचे की तरफ 23,500 तत्काल सपोर्ट का काम कर सकता है। उसके बाद 23,300 अगला अहम सपोर्ट लेवल हो सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस : 23,654, 23,732 और 23,859

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 23,401, 23,323 और 23,196

स्पेशल फॉर्मेशन : पिछले कुछ सेशन में कंसोलिडेशन के दौर और गैप-अप ओपनिंग के बाद निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर एक लंबी बुलिश कैंडल बनाई। इंडेक्स 10-दिन और 20-दिन के EMA के ऊपर चला गया, ये दोनों ही ऊपर की ओर बढ़ रहे थे। साथ ही इंडेक्स अप्रैल की रैली के 50 प्रतिशत फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट लेवल के भी ऊपर पहुंच गया। RSI बढ़कर 51.25 पर पहुंच गया और इसमें बुलिश क्रॉसओवर देखा गया,जबकि MACD भी पॉजिटिव क्रॉसओवर के करीब है और इसके रेड हिस्टोग्राम बार लगातार चौथे सेशन में छोटे होते जा रहे हैं। ये सभी संकेत बुलिश मोमेंटम में सुधार की ओर इशारा करते हैं।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 56,905, 57,174 और 57,610

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 56,034, 55,765 और 55,329

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,215, 59,195

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 55,679, 54,581

स्पेशल फॉर्मेशन : गैप-अप ओपनिंग के बाद निफ्टी बैंक में 3% की तेजी आई और यह अपने लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज के ऊपर पहुंच गया, जिससे डेली टाइमफ्रेम पर एक लंबी ग्रीन कैंडल बनी। इंडेक्स ने अपने पिछले दोनों स्विंग हाई को फिर से हासिल कर लिया है और अब यह अपने अप्रैल के हाई से सिर्फ़ 640 पॉइंट दूर है। 10-दिन का EMA,50-दिन के EMA को पार करने की कगार पर है। बुल्लिश क्रॉसओवर के साथ RSI बढ़कर 65.37 हो गया,जबकि MACD ज़ीरो लाइन और सिग्नल लाइन,दोनों के ऊपर चला गया और साथ ही हरे हिस्टोग्राम बार में और बढ़ोतरी हुई। ये सभी बातें बुल्लिश सेंटीमेंट के मजबूत होने और पॉजिटिव मोमेंटम का संकेत देती हैं।

Stocks to Watch: सोमवार 15 जून को इन 14 स्टॉक्स पर रखें नजर, मिल सकता है तगड़ी कमाई का मौका

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1113062026

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडेक्स India VIX5.73 प्रतिशत गिरकर 14.71 पर आ गया,जो 27 फरवरी,2026 के बाद का सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है। बुल्स के लिए आरामदायक स्थिति में बने रहने के लिए इसे 15 के स्तर से नीचे बनाए रखना जरूरी है।

पुट कॉल रेशियो

बाजार का मूड दिखाने वाला Nifty का पुट-कॉल रेश्यो 12 जून को पिछले सेशन के 0.99 से बढ़कर 1.41 हो गया (यह 2 जनवरी, 2026 के बाद का सबसे ऊंचा क्लोजिंग लेवल है)। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं,जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक:कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक:केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।