Trade setup for today : निफ्टी लगातार तीसरे सत्र में दबाव में रहा और 22 अक्टूबर को इसमें 0.50 फीसदी से अधिक की गिरावट आई। यह इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज के काफी नीचे कारोबार करता रहा, जबकि कच्चे तेल की कीमतें पांच महीने के नए हाई पर पहुंच गईं,जो यह दर्शाता है कि बाजार पर मंदड़ियों (bears) का पूरा नियंत्रण बना हुआ है। कुल मिलाकर, बड़ा टेक्निकल ढांचा कमजोर बना हुआ है,जिसके चलते एनालिस्ट्स उछाल पर बिकवाली की रणनीति अपनाने की सलाह दे रहे हैं। अहम लेवल्स की बात करें तो, 22,500 का स्तर निफ्टी के लिए एक अहम सपोर्ट का काम कर सकता है। अगर यह स्तर टूटता है,तो बिकवाली का दबाव और बढ़ सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ किसी भी उछाल को 22,800–22,900 के दायरे में रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है और इसके बाद 23,000 के स्तर पर एक अहम मनोवैज्ञानिक बाधा आ सकती है।
