नवंबर में करीब 4% टूटा बाजार, जानिए आगे कैसी रह सकती है इसकी चाल

LKP Securities के रोहित सिंगरे का कहना हैकि निफ्टी के लिए 17100-17000 के जोन में अच्छा डिमांड जोन नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल से ऊपर जाता है तो नियर टर्म में ही यह हमें 17500-17600 की तरफ जाता नजर आएगा।

अपडेटेड Dec 04, 2021 पर 1:57 PM
Deen Dayal Investments के मनीष हाथीरमानी का कहना है कि निफ्टी 17400-17500 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहा। यह एक बियरिश सिग्नल है। ऊपरी स्तरों पर निफ्टी को रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है।

3 नवंबर को खत्म हुए हफ्ते में कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कोरोना के नए वैरिएंट के फैलाव, दुनिया भर में बढ़ती महंगाई के डर और यूएस फेड द्वारा बॉन्ड खरीद प्रोगाम में जल्द ही कटौती के संकेतों के बीच बाजार पर दबाव बनता दिखा। हालांकि पिछले हफ्ते बाजार करीब 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार को जीडीपी , मैन्यूफैक्चरिंग PMIऔर जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी से सपोर्ट मिलता नजर आया। पिछले हफ्ते सेसेंक्स 589.31 अंक यानी 1 फीसदी की बढ़त के साथ 57,696.46 के स्तर पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 170.25 अंक यानी 0.99 फीसदी की बढ़त के साथ 17,196.7 के स्तर पर बंद हुआ।

हालांकि नवंबर महीने की बाजार पर नजर डालें तो इस अवधि में निफ्टी 3.9 फीसदी गिरा है जबकि सेसेंक्स में 3.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। पिछले महीने बीएसई मेटल और Bankex इंडेक्स करीब 9 फीसदी फिसले हैं जबकि रियल्टी, ऑटो और एनर्जी इंडेक्स में 4-5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी तरफ बीएसई टेलिकॉम इंडेक्स में 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है जबकि आईटी और पावर इंडेक्स 2-3 फीसदी भागे हैं।

अच्छे मैक्रो डेटा ने बाजार में भरा जोश, 2 हफ्तों की गिरावट पर लगा लगाम, आईटी शेयरों ने बिखेरी चमक


ब्रॉडर मार्केट पर नजर डालें तो पिछले महीने बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 2.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। नवंबर महीने में 100 से ज्यादा ऐसे स्मॉलकैप स्टॉक रहे हैं 10 फीसदी से लेकर 122 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है। इन स्टॉक्स में Aurum Proptech, Tata Teleservices (Maharashtra),Brightcom Group, GRM Overseas, KPIT Technologies, JBM Auto, Cerebra Integrated Technologies, Jindal Worldwide, Olectra Greentech और Mirza International के नाम शामिल हैं।

दूसरी तरफ 200 ऐसे स्मॉलकैप शेयर ऐसे रहे हैं जिनमें 10-28 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इनमें Gayatri Projects, Vikas WSP, Ujjivan Financial Services, Godawari Power & Ispat, Graphite India, Valiant Organics, Spandana Sphoorty Financial, Manappuram Finance, GNA Axles, Bajaj Consumer Care, Sequent Scientific और Spencer Retail के नाम शामिल हैं।

आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल

Deen Dayal Investments के मनीष हाथीरमानी का कहना है कि निफ्टी 17400-17500 के ऊपर टिके रहने में कामयाब नहीं रहा। यह एक बियरिश सिग्नल है। ऊपरी स्तरों पर निफ्टी को रजिस्टेंस का सामना करना पड़ रहा है। जब तक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर 17400-17500 के ऊपर बंद नहीं होता हमें कोई अच्छी तेजी आने की उम्मीद नजर नहीं आती। वहीं अगर निफ्टी अगले हफ्ते 17100 के नीचे फिसल जाता है तो यह भारी चिंता का विषय होगा और बाजार एक बार फिर बियर ट्रेन्ड में जाता नजर आएगा ।

LKP Securities के रोहित सिंगरे का कहना हैकि निफ्टी के लिए 17100-17000 के जोन में अच्छा डिमांड जोन नजर आ रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल से ऊपर जाता है तो नियर टर्म में ही यह हमें 17500-17600 की तरफ जाता नजर आएगा। हालांकि अगर निफ्टी नीचे की तरफ यह लेवल तोड़ता है तो इसमें हमें और गिरावट देखने को मिल सकती है। निफ्टी के लिए 17300-17440 के जोन में इमीडिएट हर्डल नजर आ रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।