कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार कोहराम मच गया। सोमवार को हाहाकार देखने को मिला। बाजार के अंत में बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो डेल्हीवरी, जीएमआर एयरपोर्ट्स, क्रॉम्प्टन, ब्रिटानिया और एचयूएल के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। दूसरी तरफ जोमैटो, एवन्यू सुपरमार्ट्स, वोल्टाज, बर्जर पेंट्स और बिड़लासॉफ्ट के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिला। आज ट्रेंट, जेएसडब्ल्यू, एमफैसिस, इंडियन होटल्स और प्रेस्टीज एस्टेट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि सीमेंस, आयनॉक्स विंड, हिंद कॉपर, नालको और टाटा स्टील के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कैम्स, डेल्हीवरी, भारती एयरटेल और अनुपम रसायन के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
