सेंसेक्स, निफ्टी कारोबारी हफ्ते के पहले दिन तेज गिरावट के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो नायका, मेट्रोपोलिस हेल्थ, डॉ लाल पैथ लैब्स, गोदरेज कंज्यूमर्स और अपोलो हॉस्पिटल्स के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं जुबिलेंट फूड, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एमफैसिस, आरबीएल बैंक और एसबीआई कार्ड के शेयर में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि यूनियन बैंक, एसजेवीएन, एचएफसीएल, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और सीईएससी में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन आईटीसी, एनसीसी, एचपीसीएल, एबी फैशन एंड रिटेल और मणप्पुरम फाइनेंस में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने डेलीवरी, ग्रैन्यूल्स इंडिया, मेट्रोपोलिस हेल्थ और वैरॉक इंजीनियरिंग के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Delhivery
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Delhivery के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 340 के स्ट्राइक वाली कॉल 10.45 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 15/19 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Granules India के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 645 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 608 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 616 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः Metropolis Health
Trader & Market Expert अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Metropolis Health पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 2051 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2020 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 2110 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
SMIFS के शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Varroc Engineering
SMIFS के शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Varroc Engineering के स्टॉक में 602 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में इसमें 750 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)